Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
altra food

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खाकर भी रह सकते हैं हेल्दी!

Posted on September 7, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ हर जगह मौजूद हैं। इसके खाने के शौकीन भी आपको हर जगह मिल जाएंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं जो अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य सेहत के लिए हानिकारक होते हैं, उन्हें खाकर भी सेहतमंद रहा जा सकता है। आज आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं। दरअसल, ये खाद्य पदार्थ अक्सर जल्दी तैयार हो जाते हैं। इनकी लाइफ लंबी होती है, इन्हें पोर्टेबल बनाया जाता है और इनमें अक्सर बहुत अधिक कैलोरी, खराब फैट, काबरेहाइड्रेट और सोडियम शामिल होते हैं। हालांकि, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ में कुछ बदलाव करके आप इनसे होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं।

अगर आप बाहर से अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खरीदते हैं तो कोशिश करें कि उसके साथ थोड़ा सलाद का इस्तेमाल करें। अक्सर रेडीमेड खाने में सब्जियां बहुत अधिक नहीं होती हैं, इसलिए उस खाने में सलाद या फिर सब्जियों का इस्तेमाल करके खाएं, जो पूरे खाने को कम प्रोसेस्ड बनाता है। इसके अलावा अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स के लिए होने वाली भूख को समझें और उसे नियंत्रित करने पर काम करें। अगर आप बाहर जाते हैं तो कुरकुरे या किसी ऐसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की खुशबू आपको आकषिर्त करती है तो इससे बचने की कोशिश करें।

इस दौरान आपको आइसक्रीम, सॉस, बिस्किट, इंस्टेंट सूप, क्रिस्प्स, चॉकलेट, केक, सॉसेज, फल दही, चिकन जैसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचना चाहिए। ऐसी धारणा है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को खरीदना खाना पकाने से सस्ता होता है। इसलिए लोग समय बचाने के लिए अधिक अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को तवज्जों देते हैं। हालांकि, उन्हें इससे होने वाली बीमारियों से बचने के लिए अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को खरीदने से बचना चाहिए। इसके बजाए वह घर की रसोई में ही कुछ फ्रेश फूड्स को बना सकते हैं। स्नैक्स खाना भी अक्सर लोगों की पहली पसंद में शुमार होता है। कुछ लोग बाहर जाते हैं तो स्नैक खाने की इच्छा होती है। ऐसे में उन्हें अपनी भूख को रोककर स्नैक्स खाने की आदत को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए।


क्या होते हैं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड
ये खाद्य पदार्थ अक्सर जल्दी तैयार हो जाते हैं। इनकी लाइफ लंबी होती है, इन्हें पोर्टेबल बनाया जाता है और इनमें अक्सर बहुत अधिक कैलोरी, खराब फैट, काबरेहाइड्रेट और सोडियम शामिल होते हैं।


Spread the love
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: आम आदमी पार्टी का भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन, अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी का विरोध
Next Post: कानों के लिए खतरनाक हैं इयरबड्स

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme