Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
UAE President

आबू धाबी के युवराज नायान ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

Posted on September 9, 2024September 9, 2024 By Chhavi Singh

नयी दिल्ली। आबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिनायेद अल नायान ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व की तीसरी पीढ़ी का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। यह उच्च स्तरीय जुड़ाव की उस लंबी परंपरा को जारी रखती है जो संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप है।

राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण पिछले एक दशक में हमारे ऐतिहासिक लेकिन दूरदर्शी द्विपक्षीय संबंधों में बदलाव आया है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि युवराज की या के दौरान, हमने सहयोग के नए क्षेाों में कई समझौतों के माध्यम से इस साझेदारी का और विस्तार किया है।

श्रीमती मुर्मू ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में 35 लाख से अधिक भारतीय नागरिक रहते हैं, जिससे लोगों का आपसी संबंध इस रिश्ते का आधार बनता है। उन्होंने उनके कल्याण को सुनिश्चित करने, विशेष रूप से कोविड महामारी के कठिन समय के दौरान की गई विशेष देखभाल के लिए संयुक्त अरब नेतृत्व की सराहना की।

दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात में समन्वित और बहुसांस्कृतिक विरासत वाले समाज हैं, और महात्मा गांधी तथा महामहिम शेख जायद द्वारा दिखाए गए शांति, सहिष्णुता और सछ्वाव का मार्ग हमारे राष्ट्रीय चरिा में गहराई से समाहित है। राष्ट्रपति अमीराती समाज के सभी पहलुओं में महिलाओं की भागीदारी और योगदान को देखकर भी प्रसन्न थे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने प्रदर्शित किया है कि ‘महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास’ समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अधिक प्रभावी परिणाम दे सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: राजनीतकि पार्टियां सामाजिक कार्य पर भी करें अपने फंड का इस्तेमाल : पंकज सहाय
Next Post: मोदी ने देशवासियों से पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन करने का आग्रह किया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया