Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
pak

आयरलैंड के खिलाफ जीत से अपना अभियान खत्म करना चाहेगा पाकिस्तान

Posted on June 16, 2024June 16, 2024 By Sanchar Times News

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान सुपर आठ की दौड़ से बाहर हो गया है। ऐसे में आज यानी 16 जून को पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके अपने अभियान को जीत के साथ खत्म करने की कोशिश करेगी। हालांकि, आज के मुकाबले में बारिश आने की संभावना बहुत ज्यादा है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मैच रद्द भी हो सकता है।

दरअसल, अमेरिका और भारत से हारने के कारण पाकिस्तान ग्रुप ए से सुपर आठ में जगह नहीं बना पाया। उसे अपने प्रदर्शन पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है लेकिन इससे पहले उसे आयरलैंड की चुनौती से पार पाना होगा। आयरलैंड ने टी20 विश्व कप से पहले द्विपक्षीय मैच में पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया था और ऐसे में उनके बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

आयरलैंड ग्रुप में में एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। उसकी निगाह भी जीत के साथ अपने अभियान का अंत करने पर टिकी होगी। लेकिन यह तभी संभव होगा जब मौसम इसकी इजाजत देगा क्योंकि पिछले कुछ दिन से यहां लगातार बारिश हो रही है।

सह मेजबान अमेरिका इस कारण ही सुपर 8 में जगह बना पाया क्योंकि आयरलैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इससे पाकिस्तान भी टूर्नामेंट से बाहर हो गया।


टीम इस प्रकार हैं:

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंडी बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल*, बैरी मैकार्थी, नील रॉक (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: इजराइली सेना ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सामरिक विराम की घोषणा की
Next Post: टी20 विश्व कप में भारत भले ही सुपर 8 में पहुंच गया, लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ियों का फॉर्म चिंता का विषय

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया