Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
sandeep 1

आरजी कर दुष्कर्म हत्याकांड : संदीप घोष से 14वें दिन भी पूछताछ

Posted on August 31, 2024August 31, 2024 By Sanchar Times News

कोलकाता। शहर के सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्तपाल में नौ अगस्त को महिला चिकित्सक से कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इस सिलसिले में शुक्रवार को लगातार 14वें दिन कर संस्थान के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष को पूछताछ के लिए बुलाया।


अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी घोष से पहले ही 140 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने बताया कि घोष से इस जघन्य अपराध के बारे में पूछताछ की जा रही है। वह अस्पताल में कथित वित्तीय कदाचार मामले में भी एजेंसी के रडार पर हैं एवं पहले ही उनके और अन्य संस्थाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।


एजेंसी के अधिकारियों ने पिछले गत रविवार को पूर्व प्रधानाचार्य के आवास की तलाशी ली और उनसे पूछताछ की। घोष को सुबह पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स के अंदर टहलते देखा गया, जहां एजेंसी का पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय है। सीबीआई की कई टीम ने बृहस्पतिवार को अपनी जांच के तहत सरकारी कर अस्पताल का दौरा किया।
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी के निजाम पैलेस कार्यालय की तीन टीम में से पहली टीम अस्पताल के मुर्दाघर पहुंची और वहां की बुनियादी संरचना, शवों को सुरक्षित रखने और पोस्टमार्टम करने से जुड़े प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय टीम ने मुद्दे पर और स्थिति स्पष्ट करने के इरादे से फोरेंसिक विभाग के प्रमुख और वर्तमान उप-प्रधानाचार्य डॉ. सप्तषर्ि चटर्जी सहित अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों से बातचीत की। केंद्रीय एजेंसी यह जांच अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली द्वारा की गई शिकायतों के बाद कर रही है जिसमें उन्होंने घोष के प्रधानाचार्य के रूप में कार्यकाल के दौरान लावारिस शवों की तस्करी, जैव-चिकित्सा अपशिष्ट के निपटान में भ्रष्टाचार, निर्माण निविदाओं में भाई-भतीजावाद जैसे वित्तीय कदाचार के अन्य आरोप लगाए थे।


अधिकारी ने बताया कि निजाम पैलेस से सीबीआई की दूसरी टीम ने अस्पताल के स्टोर भवन की तलाशी ली, जहां चिकित्सा और खरीद संबंधी दस्तावेज रखे जाते हैं। बताया गया कि सीबीआई की एक अन्य टीम बृहस्पतिवारको अस्पताल की आपातकालीन इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित छाती रोग विभाग में गई, जहां पीड़िता उस रात ड्यूटी पर थी। टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल के नर्स एवं अन्य कर्मचारियों से बातचीत की। अब तक जांच में केवल एक व्यक्ति संजय रॉय की गिरफ्तारी हुई है जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई द्वारा जांच का अपने हाथ में लिए जाने के 18 दिन बीत जाने के बाद भी इस अपराध से जुड़े कई सवाल अनसुलझे हैं एवं जनता के बीच घूम रहे हैं जिनमें क्या इस अपराध में एक से अधिक लोग शामिल थे, पीड़िता के जननांगों में पाए गए द्रव के डीएनए परीक्षण के नतीजे क्या निकले, पीड़िता के नाखूनों में पाए गए ऊतक के नमूनों की फोरेंसिक परीक्षण रिपोर्ट, क्या अपराध स्थल में कथित परिवर्तन के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं शामिल हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने नौ अगस्त को चिकित्सक के साथ दुष्कर्म-हत्या का मामला और घोष के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों की दोहरी जांच क्रमश: 13 अगस्त और 23 अगस्त को सीबीआई को सौंपी थी। घोष से केंद्रीय एजेंसी 16 अगस्त से सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में पूछताछ कर रही है।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ‘कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव’ में शामिल होने डोभाल श्रीलंका पहुंचे
Next Post: ममता ने मोदी को फिर लिखा पत्र

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया