Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
harshal

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल

Posted on May 16, 2024 By Sanchar Times News

IPL 2024: आईपीएल 2024 में रोचक मुकाबले जारी हैं। हर दिन एक नया ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने के लिए मिल रहा है। अब तक केवल दो ही टीमें ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की है, इसमें केकेआर और आरआर की टीमें शामिल हैं। वहीं पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की कहानी खत्म है। इस बीच टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। लेकिन जो खिलाड़ी इस वक्त पर्पल कैप जीतने की रेस में सबसे आगे चल रहा है, उसे तो टीम इंडिया में जगह ही नहीं दी गई है।

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल हैं। वे अब तक 13 मैचों में 22 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। खास बात ये भी है कि इससे पहले जसप्रीत बुमराह 20 विकेट लेकर नंबर वन पर थे, लेकिन राजस्थान के​ खिलाफ खेले गए मुकाबले में हर्षल ​ने फिर से दो विकेट लिए और बुमराह को पीछे छोड़ दिया।

पंजाब और मुंबई की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर
हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह अब तक 13 मैच खेल चुके हैं। उनका एक ही मैच और बाकी है, क्योंकि इन दोनों टीमों की कहानी खत्म हो चुकी है, यानी कोई भी टीम अब प्लेऑफ में नहीं जा पाएगी। ऐसे में आखिरी मैच में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा गेंदबाज कितने विकेट लेता है और पर्पल कैप के दावेदारों में बना रहता है। ये भी मजे की बात है कि जो दो गेंदबाज इस लिस्ट में सबसे आगे हैं, उनमें से किसी की भी टीम प्लेऑफ में नहीं जा पाएगी।

हर्षल पटेल कुछ वक्त पहले त​क टीम इंडिया के स्टार गेंदबाजों में शुमार किए जाते थे, क्योंकि वे इससे पहले भी एक बार पर्पल कैप जीत चुके हैं। लेकिन ​इधर उन्हें भुला दिया गया है। ह​र्षल टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया के मुख्य स्क्वाड का तो हिस्सा नहीं ही हैं, वे रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भी शामिल नहीं किए गए हैं, जबकि वे इस वक्त कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में ये सवाल उठना लाजिमी है कि कहीं बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी से कोई गलती तो नहीं हो गई, जो हर्षल को टीम में नहीं लिया गया है।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आमिर खान के साथ ‘सरफरोश’ और ‘तलाश’ में काम करने का अपना अनुभव किया शेयर
Next Post: 10 से 15 साल की लड़कियों से कराई जा रही थी वेश्यावृत्ति, सरकारी अफसरों समेत 21 गिरफ्तार

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया