Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
isril

इजराइल ने नहीं मानी अल्प विराम की बात

Posted on November 5, 2023 By Sanchar Times News

इस्रइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में और मदद की आपूर्ति संभव बनाने और आम नागरिकों की रक्षा करने के लिए युद्ध को ‘मानवीय आधार पर कुछ देर रोकने’ को लेकर बढ़ते अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से शुक्रवार को इनकार कर दिया और कहा कि जब तक हमास 240 बंधकों को आजाद नहीं कर देता, तब तक कोई अस्थाई संघर्ष विराम नहीं होगा।
अमेरिका के विदेशमंत्री एंटनी ¨ब्लकन युद्ध शुरू होने के बाद तीसरी बार इस्रइल गए। उन्होंने दक्षिणी इस्रइल में 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए नृशंस हमले के बाद उसे कुचलने की इस्रइल की मुहिम के प्रति अपना समर्थन दोहराया। उन्होंने गहराते मानवीय संकट से निपटने के लिए युद्ध कुछ देर के लिए रोकने के अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाडइन के आह्वान को भी दोहराया। इस्रइल की बमबारी और जमीनी हमलों के कारण फिलिस्तीन में बढ़ती मृतक संख्या और गहराते मानवीय संकट को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अस्पतालों का कहना है कि इस्रइली घेराबंदी के कारण दवाओं और ईंधन की कमी के चलते उनकी व्यवस्था ढहने के कगार पर है। संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को बताया, गाजा के करीब 15 लाख लोगों या 70 प्रतिशत आबादी को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा है। फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के गाजा निदेशक थॉमस व्हाइट ने कहा, गाजा में औसत व्यक्ति इस समय प्रतिदिन दो ब्रेड पर जी रह रहा है, जिनमें से अधिकतर संयुक्त राष्ट्र के भंडार में मौजूद आटे से बने हैं। उन्होंने कहा, पेयजल की मांग भी बढ़ रही है।
नेतन्याहू से बातचीत के बाद ¨ब्लकन ने कहा, मदद पहुंचने की गति बढ़ाने और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने में मदद के लिए युद्ध को कुछ देर रोकने की आवश्यकता है। हमास ने करीब एक महीने पहले इस्रइल पर किए हमलों के दौरान लोगों को बंधक बना लिया था। नेतन्याहू ने कहा, उन्होंने ¨ब्लकन को बताया है कि जब तक बंधकों को रिहा नहीं किया जाता, इस्रइल पूरी ताकत से आगे बढ़ेगा। अमेरिकी अधिकारियों ने शुरू में कहा था कि वे संघषर्विराम की मांग नहीं कर रहे, बल्कि मानवीय सहायता उपलब्ध कराने या अन्य मानवीय गतिविधियों की अनुमति देने के लिए विशिष्ट क्षेत्रों में कुछ देर के युद्धविराम की मांग कर रहे थे, जिनके बाद इस्रइली अभियान फिर से शुरू हो सकते हैं। नेतन्याहू ने इस विचार पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उन्होंने संघषर्विराम से कई बार इनकार किया है।
गाजा में हवाई हमले जारी : गाजा सिटी पर इस्रइली बलों की घेराबंदी और हवाई हमले जारी हैं। गाजा सिटी के एक स्कूल में शुक्रवार को किए गए हमले में कई लोग हताहत हुए है। गाजा में अस्पताल निदेशकों ने कहा कि उत्तरी गाजा में तीन अस्पतालों के प्रवेश द्वार पर उस समय हमले हुए, जब अस्पतालकर्मी घायलों को दक्षिण की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। गाजा के शिफा अस्पताल के बाहर कम से कम 15 लोग मारे गए और 60 घायल हो गए। ‘इंडोनेशियन’ अस्पताल के निदेशक ने बताया कि अस्पताल के बाहर हुए हमले में 50 अन्य लोग हताहत हुए।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी के सफल बिक्री केंद्र पर 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगा प्याज
Next Post: शेख हसीना सबसे ज्यादाशासन करने वाली महिला

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया