Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
dark chocolate

इन फूड्स से दिमाग रहता है हेल्दी, कमजोर याददाश्त जैसी समस्याओं से होता है बचाव

Posted on August 3, 2024August 3, 2024 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ धीरे-धीरे दिमाग कमजोर होने लगता है। चीजें रखकर भूल जाना, बातें भूलना ये सभी कमजोर होते दिमाग के ही लक्षण हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने दिमाग को मजबूत बनाने के लिए कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। इन फूड्स से दिमाग हेल्दी रहता है और कमजोर याददाश्त जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

बेरीज में एंथोसायनिन पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है। इसके अलावा, इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। सूजन और सेल डैमेज कम होने से अल्जाइमर से भी बचाव होता है। इसलिए अपनी डाइट में बेरीज को जरूर शामिल करें।


दिमाग को हेल्दी रखने के लिए डाइट में नट्स और सीड्स को जरूर शामिल करें। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे दिमाग के सेल्स हेल्दी रहते हैं और याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याएं नहीं होती।


डार्क चॉकलेट में फ्लेवेनॉइड्स पाए जाते हैं, जो एक प्रकार का एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। जिन चॉकलेट्स में 70 प्रतिशत से ज्यादा कोको होता है, उन्हें डार्क चॉकलेट कहा जाता है। इन्हें खाने से दिमाग को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाले नुकसान से सुरक्षा मिलती है। इसलिए शुद्ध डार्क चॉकलेट खाना दिमाग के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इसकी मात्रा भी सीमित मात्रा में ही रखें।


ब्रोकली में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन-के भी पाया जाता है, जो कॉग्नीटिव हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें सल्फोफेरेन भी पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है। इससे सूजन कम होती है। इसलिए अपनी डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करें।


साल्मन में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आपके दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड न्यूरॉन्स को हेल्दी बनाते हैं और इनसे आपकी सेहत को काफी मिलता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड कॉग्नीटिव हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं। इसलिए इन्हें जरूर अपनी डाइट में शामिल करें।

Post Views: 1
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: Weather Update : बिहार के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना
Next Post: डेढ़ लाख रुपया और सात मोबाइल लूटने वाले चार शातिर को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया