Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
nitish

इलाज के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं : नीतीश

Posted on September 15, 2023 By Sanchar Times News

मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को मुजफ्फरपुर स्थित श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) परिसर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में बुद्धा ऑपरेशन थियेटर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। उन्होंने यहां ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू आदि का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जानेवाली स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर चिकित्सकों, अस्पतालकर्मियों और भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसका विशेष ख्याल रखें।
उन्होंने कहा कि लोगों को चिकित्सा के लिए अब मजबूरी में बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए पूरे बिहार में इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। यहां पर किसी प्रकार की समस्या हो, तो उसका तेजी से निराकरण करें। यहां बहुत अच्छा काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में इलाजरत सुनीता देवी को बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी। मुख्यमंत्री ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में नर्सिग छात्रावास का शिलान्यास करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन भी किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जो भी निर्माण कार्य चल रहा है, वह इस साल के अंत तक पूरा हो जायेगा। अब इलाज के लिए लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम मेडिकल कॉलेज का भी विस्तार करेंगे। यहां बेड की संख्या बढ़ाकर 2500 की जायेगी। यहां पर सारा काम सोच-विचार कर किया जा रहा है, ताकि लोगों को सुविधा मिले। पहले भी आकर हम यहां का सारा काम देख चुके हैं। जब काम पूर्ण हो जायेगा, तब फिर आकर हम इसे देखेंगे। हो सके तो आपलोग भी यहां पर हो रहे विकास कायरे के बारे में लोगों को बताइये। राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी बेहतर काम हो रहा है, इसके बारे में भी लोगों को बतायें मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से मदद दी जाती है, ताकि गरीब-गुरबा तबकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में संचालित मॉडुलर हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने वहां इलाजरत मरीजों से मिल रही चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली।
शिशु गहन चिकित्सा इकाई सह अनुसंधान केंद्र के विभिन्न वाडरे का मुआयना कर मुख्यमंत्री ने इलाजरत बच्चों से बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं उनके स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। शिशु गहन चिकित्सा इकाई सह अनुसंधान केंद्र के चौथे तल्ले पर अवस्थित सेमिनार हल में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के क्रम में होमी भाभा कैंसर अस्पताल मुजफ्फरपुर की प्रोग्रेस रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण मुख्यमंत्री के समक्ष दिया गया। प्रस्तुतीकरण में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की चहारदीवारी, मॉडय़ुलर हॉस्पिटल, ओपीडी, कीमोथेरेपी, आईपीडी, सर्जिकल सर्विसेज, पेशेंट कंसल्टेशन, मिलनेवाली वित्तीय सहायता सहित अन्य उपलब्ध सुविधाओं का एवं मरीजों को दी जानेवाली चिकित्सा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रस्तुतीकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को बताया कि होमी भाभा कैंसर अस्पताल द्वारा सभी 38 जिलों में 9 लाख लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। राज्य में विभिन्न जगहों पर कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है। कहीं भी कैंसर पीड़ित मरीजों को दो घंटे की दूरी के अंदर इलाज शुरू करने की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, ताकि ससमय उनका इलाजाुरू हो सके। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर कैंसर के प्रति अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया जा रहा है। कैंसर स्क्रीनिंग का फायदा यह होता है कि इससे दो तिहाई कैंसर मरीज शुरुआती दौर में ही डिटेक्ट हो जाते हैं, जिससे उनके इलाज में आसानी होती है। मुजफ्फरपुर के 50 किलोमीटर के एरिया में रहनेवाले एडवांस कैंसर से पीड़ित मरीजों के घर पर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
समीक्षा के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां काम बेहतर ढंग से हो तथा मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष ख्याल रखें। निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण हो, इस दिशा में तेजी से काम करायें। राज्य सरकार की तरफ से हर प्रकार की मदद दी जायेगी। यहां चिकित्सकों के रहने के लिए आवासन एवं वाहन का इंतजाम हो, इसके लिए जितनी राशि की जरूरत होगी राज्य सरकार देगी। होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर की चहारदीवारी का निर्माण कार्य ठीक ढंग से करवायें, ताकि कोई असामाजिक तत्व गड़बड़ी न कर सके। यहां लोग सुगमता पूर्वक आवागमन कर सकें इसके लिए रास्ते को ठीक रखें। उन्होंने कहा कि हमलोग वर्ष 2006 से सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए नि:शुल्क दवा उपलब्ध करा रहे हैं। यहां बहुत अच्छा काम हो रहा है। मुख्यमंत्री को स्मृति चि एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: धनबाद में घूस लेते धराया राजस्व कर्मचारी
Next Post: हर सनातनी को सतर्क रहने की जरूरत : मोदी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया