Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
riha

इस्रइल-हमास युद्ध विराम : कई घंटों देर से रिहा किए बंधक और कैदी

Posted on November 27, 2023 By Sanchar Times News

चरमपंथी संगठन हमास द्वारा 13 इस्रइली और चार विदेशी बंधकों को रिहा किए जाने के बाद इस्रइल ने कम से कम 36 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया। इसके साथ, इस्रइल और हमास के बीच तनावपूर्ण युद्धविराम आगे बढ़ता नजर आ रहा है।
हमास ने शनिवार को इस्रइल पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था, जिसके चलते बंधकों और कैदियों की रिहाई में कई घंटों की देरी हुई। शनिवार देर रात मध्य तेल अवीव में हजारों लोग एकत्रित हुए और उन्होंने हमास द्वारा सात अक्टूबर को बंधक बनाए गए सभी 240 लोगों को रिहा करने की मांग की।
उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर बंधकों को वापस लाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं करने का आरोप भी लगाया। युद्ध में 1200 से अधिक इस्रइली नागरिकों की जानें जा चुकी है। हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 13,300 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें लगभग दो तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं।
हमास ने रविवार को घोषणा की थी कि उसके शीर्ष कमांडरों में से एक अहमद अल-घंडोर मारा गया है। उसने इस बारे कोई और जानकारी नहीं दी। वह उत्तरी गाजा का प्रभारी था और लड़ाई में मारे गए शीर्ष चरमपंथियों में शामिल है। हमास ने इस्रइल पर सात अक्टूबर को अप्रत्याशित हमला कर करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जिसके बाद इस्रइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हमला किया। कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और हमास के बीच शुक्रवार को शुरू हुए चार दिवसीय युद्धविराम के दौरान कुल 50 इस्रइली बंधकों और 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है।
इस्रइल ने कहा, प्रत्येक अतिरिक्त 10 बंधकों की रिहाई के लिए युद्ध विराम की अवधि को एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन उसने युद्धविराम समाप्त होने के बाद हमले शुरू करने की बात कही है। इस्रइल ने रविवार तड़के कहा कि उसे बंधकों की एक नई सूची प्राप्त हुई है जिन्हें तीसरे चरण में रिहा किया जाना है। शुक्रवार सुबह प्रभावी हुए इस युद्धविराम से गाजा के 23 लाख लोगों को राहत मिली, जो पिछले कई हफ्तों से इस्रइल द्वारा की जा रही लगातार बमबारी से परेशान हैं और मूलभूत जरूरत की चीजों की आपूर्ति की कमी से जूझ रहे थे। इस बमबारी में हजारों लोगों की जान चली गई, तीन-चौथाई आबादी बेघर हो गई और आवासीय क्षेत्र नष्ट हो गए।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: नासा ने मार्स हेलीकॉप्टर डिजाइन का टेस्ट किया
Next Post: दुनिया भारत को अपना मित्र कहती है : मोदी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया