Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
asia cup 23

एशिया कप : टीम के जीत प्रतिशत की बात की जाए तो भारतीय टीम ने दर्ज की है 65.62 प्रतिशत जीत

Posted on August 29, 2023August 29, 2023 By Sanchar Times News

वैसे तो सभी मैच महत्‍वपूर्ण होते हैं, लेकिन सभी को इंतजार उस मैच का रहता है, जिसमें भारत और पाकिस्‍तान की टीमें आमने सामने होती हैं। 30 अगस्‍त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्‍तान महामुकाबला दो सितंबर को कैंडी में खेला जाएगा। इससे पहले कि इस बार के टूर्नामेंट का आगाज हो आपको ये भी जानना चाहिए कि साल 1984 से चल रहे एशिया के इस बड़े टूर्नामेंट में अब तक किस टीम ने कितने मुकाबले खेले हैं और कितने जीते हैं।
भारत, पाकिस्‍तान और श्रीलंका ये तीन टीमें ऐसी हैं, जो एशिया कप के पहले ही सीजन से लगातार खेलती आ रही हैं। हालांकि बीच बीच में एक एक सीजन में भारत और पाकिस्‍तान की टीम ने इसमें हिस्‍सा नहीं लिया था, लेकिन बाकी में खेल जारी रहा। बाकी टीमें क्‍वालीफाई करके आती हैं, इसलिए उन्‍होंने पूरे सीजन नहीं खेले हैं। बांग्‍लादेश की एंट्री भी साल 1986 से एशिया कप में हुई है। बात सबसे पहले भारत और पाकिस्‍तान की ही करते हैं। टीम इंडिया ने साल 1984 से लेकर 2018 तक एशिया कप में कुल 49 मैच खेले हैं और इसमें से 31 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 16 मैचों में उसे हार का भी सामना करना पड़ा है। टीम के जीत प्रतिशत की बात की जाए तो भारतीय टीम ने 65.62 प्रतिशत जीत दर्ज की है।

पाकिस्‍तान ने एशिया कप के पहले सीजन यानी 1984 से लेकर 2018 तक कुल 45 मैच खेले हैं और टीम ने इसमें से 26 मैच जीते हैं। वहीं 18 में उसे हार का स्‍वाद भी चखना पड़ा है। टीम की जीत का प्रतिशत 59.09 का है। यानी टीम इंडिया ने ज्‍यादा मैच खेलकर जीते भी ज्‍यादा मुकाबले हैं। वहीं श्रीलंका ने अब तक 50 मैच एशिया कप में खेले हैं और इसमें से 34 जीते और 16 हारे हैं। टीम की जीत का प्रतिशत 68 है, जो भारत और पाकिस्‍तान दोनों से ज्‍यादा है।

टीम इंडिया जब दो सितंबर को पाकिस्‍तान के खिलाफ एशिया कप 2023 का अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी तो ये उसका इस टूर्नामेंट में 50 वां मैच होगा, यानी ऐतिहासिक मुकाबला है। अभी तक केवल श्रीलंका की टीम ही 50 मैच इस टूर्नामेंट में खेल पाई है। वहीं अगर बांग्‍लादेश की बात की जाए तो उसने साल 1986 में एंट्री की है और अब तक 43 मैच खेले हैं। इसमें से टीम ने सात मैचों में जीत दर्ज की है और 36 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस बार पहली दफा नेपाल की टीम भी एशिया कप में आ रही है और भारतीय टीम का सामना पहली बार अपने पड़ोसी मुल्‍क की टीम से होगा।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: एलजी कार्यालय ने आतिशी के हालिया आदेशों को ‘अमान्य और शून्य’ बताकर खारिज कर दिया
Next Post: …एक्टिंग के सिवा कुछ नया ट्राई नहीं करेंगे सनी देओल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया