Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
rohit

एशिया कप : नेपाल पर जीत से भारत सुपर चार में

Posted on September 5, 2023 By Sanchar Times News

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने सोमवार को नेपाल को बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से 10 विकेट से हराकर एशिया कप वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार में जगह बनाई। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन अंक के साथ सुपर चार में जगह बनाई जबकि नेपाल अपने दोनों मैच हारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस मैच में भी बारिश के कारण लगभग तीन घंटे का खेल नहीं हो पाया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। भारत में जब 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाए थे, तब बारिश के कारण लगभग दो घंटे तक खेल रुका रहा। इसके बाद भारत को डकवर्थ लुईस पद्धति से 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने 20.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 147 रन बनाकर जीत दर्ज की।
रोहित ने 59 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए जबकि गिल ने 62 गेंदों पर नाबाद 67 रन की पारी खेली जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है। पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले मैच में 104 रन पर आउट होने वाले नेपाल को आसिफ शेख (97 गेंदों पर 58 रन) और कुशाल भुत्रेल (25 गेंदों पर 38 रन) ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। निचले क्रम में सोमपाल ने 56 गेंदों पर 48 रन का उपयोगी योगदान किया।
भारतीय गेंदबाज नेपाल के अनुभवहीन बल्लेबाजों के सामने प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। भारत की तरफ से र¨वद्र जडेजा ने 40 रन देकर तीन विकेट लिए, लेकिन दूसरे स्पिनर कुलदीप यादव (10 ओवर में 34 रन) को कोई सफलता नहीं मिली। तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज ने 61 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी, शादरुल ठाकुर और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिला।
भारत की सलामी जोड़ी ने हालांकि बल्लेबाजी का अच्छा अभ्यास किया। उन्होंने शुरू से आक्रामक रुख अपनाया। गिल ने बारिश के बाद खेल फिर शुरू होने पर 12 रन से जबकि रोहित ने चार रन से अपनी पारी आगे बढाई। इन दोनों ने नेपाल के प्रमुख स्पिनर संदीप लामिछाने को निशाने पर रखा। रोहित जब 16 रन पर थे तब लामिछाने को उनका विकेट मिल सकता था लेकिन डीप स्क्वायर लेग पर गुलशन झा कैच नहीं कर पाए और गेंद छह रन के लिए चली गई।
रोहित और गिल ने इसके बाद अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी करके 13.4 ओवर में शतकीय साझेदारी पूरी की। रोहित ने इस बीच 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल ने इसके बाद लामिछाने पर चौका जड़कर 47 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। उन्होंने बाद में विजयी चौका भी लगाया।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: यूपी में वकीलों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू
Next Post: …राहुलयान की 20 साल से न तो लॉन्चिंग हो पाई है न ही लैंडिंग : राजनाथ

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया