Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
kamalnath

कमलनाथ ने BJP में शामिल होने की अटकलों पर लगाया विराम! राहुल की न्याय यात्रा पर कही बड़ी बात

Posted on February 23, 2024 By Chhavi Singh

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 23 फरवरी को कहा कि मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। उनका यह बयान उनके कांग्रेस पार्टी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने की अफवाहों के बीच आया है। कमलनाथ ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं। अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता राहुल गांधी जी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं।

कमलनाथ ने आगे कहा कि मैं मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के जाँबाज़ कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी जी का संबल और साहस बनें। हम और आप मिलकर अन्याय के ख़िलाफ़ जारी इस महाअभियान को अंजाम तक पहुँचायेंगे। इससे पहले कमलनाथ और पार्टी के अन्य नेताओं ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए ‘वर्चुअल’ माध्यम से एक बैठक में भाग लिया था। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राज्य में चार दिनों की यात्रा के दौरान राहुल रोड शो और सभाएं करेंगे। वह छह मार्च को उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और धार जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।


बैठक में, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा और जिन जिलों से यात्रा गुजरेगी, वहां से पार्टी के जिला प्रभारी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। यात्रा दो मार्च को राजस्थान से मुरैना में मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह छह मार्च को सैलाना से फिर से राजस्थान में प्रवेश करने से पहले ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, धार और रतलाम से होकर गुजरेगी। राहुल छह मार्च को धार जिले के बदनावर कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: उत्तरी और पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी होने से कई महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात प्रभावित
Next Post: देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं के चलते अयोध्या की अर्थव्यवस्था में जोरदार उछाल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया