Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
rahul 1

कर्नाटक में कांग्रेस के काम पूरे देश में दोहराए जाएंगे : राहुल

Posted on August 30, 2023 By Sanchar Times News

मैसुरू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने कर्नाटक में लोगों से चुनाव से पहले किए गए प्रमुख वादों को पूरा किया है और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया नीत सरकार द्वारा किए गए ‘कामों’ को पूरे देश में दोहराया जाएगा।
कर्नाटक में एक और प्रमुख चुनावी वादा पूरा करते हुए कांग्रेस सरकार ने बुधवार को ‘गृह लक्ष्मी’ योजना शुरू की जिसके तहत करीब 1.1 करोड़ महिलाओं को 2,000 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के अध्यक्ष एम. मल्लिकाजरुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार महाराजा कॉलेज मैदान में हुए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा, ‘हम अपने वादों पर कायम हैं। हम कभी झूठे वादे नहीं करते हैं।’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘कर्नाटक में हमने जो काम किए हैं, उन्हें पूरे देश में दोहराया जाएगा।’ गृह लक्ष्मी योजना कांग्रेस की चुनाव से पहले दी गयी पांच गारंटी में से एक है। कांग्रेस ने मई में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया था।
राहुल ने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस की पांच ‘गारंटी’ महज योजनाएं नहीं बल्कि शासन का मॉडल है। उन्होंने ‘गृह लक्ष्मी’ योजना को दुनिया की सबसे बड़ी नकद हस्तांतरण योजना भी कहा, जिसके तहत 2,000 रुपये सीधे लाखों महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित किए जाएंगे। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान पांच ‘गारंटियों’ ‘शक्ति’, ‘गृह ज्योति’, ‘अन्नभाग्य’, ‘गृह लक्ष्मी’ और ‘युवा निधि’ को लागू करने का वादा किया था।
गांधी ने कहा कि ‘शक्ति’ योजना के तहत महिलाएं कर्नाटक में कहीं भी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। जबकि ‘गृह ज्योति’ योजना के तहत प्रति माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान की जाती है। ‘अन्न भाग्य’ योजना 10 किलो चावल प्रदान किए जाते हैं, जबकि ‘युवा निधि’ योजना के तहत ऐसे बेरोजगार स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को क्रमश: 3,000 रुपये और 1,500 रुपये प्रति माह देने का वादा है, जो 2022-23 शैक्षणिक वर्ष में परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के छह महीने के बाद भी नौकरी पाने में विफल रहे हैं।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: बिहार : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई एसयूवी, 7 मरे और 5 घायल
Next Post: प्रौद्योगिकी को हथियार न बनाए सरकार : कांग्रेस

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया