Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
kavita

कविता ने आप नेताओं को दिए थे 100 करोड़ : ईडी

Posted on March 19, 2024 By Sanchar Times News

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता और कुछ अन्य लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) को 100 करोड़ रुपए का भुगतान करके दिल्ली आबकारी नीति में लाभ पाने के लिए अरंिवद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ ‘साजिश’ रची। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और विधान परिषद सदस्य कविता (46) को ईडी ने पिछले हफ्ते हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था और वह 23 मार्च तक जांच एजेंसी की हिरासत में हैं।
ईडी ने एक बयान में दावा किया कि जांच में पता चला है कि कविता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर ‘दिल्ली आबकारी नीति बनाने और लागू करने में लाभ पाने के लिए अरंिवद केजरीवाल तथा मनीष सिसोदिया समेत ‘आप’ के शीर्ष नेताओं के साथ साजिश रची।’ एजेंसी ने कहा, ‘लाभ के बदले में वह आप के नेताओं को 100 करोड़ रुपए देने में शामिल थीं।’ बयान में कहा गया है कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में ‘भ्रष्टाचार व साजिश’ से, आप को थोक विक्रेताओं से रित के रूप में लगातार अवैध धन मिला। इसमें आरोप लगाया गया है, ‘कविता और उसके सहयोगियों को आप को अग्रिम भुगतान की गई अपराध की आय की वसूल करनी थी और इस पूरी साजिश से अपराध की आय/मुनाफे को बढ़ाना था।’
एजेंसी ने पिछले सप्ताह कविता की हिरासत का अनुरोध करते हुए पीएमएलए अदालत को बताया था कि वह ‘दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की मुख्य साजिशकर्ता और लाभ हासिल करने वालों में से एक थीं।’ कविता ने कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ईडी का ‘इस्तेमाल’ कर रही है।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: ‘शक्ति’ के लिए लगा दूंगा जान की बाजी : मोदी
Next Post: कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव, ‘जाप’ का विलय किया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया