Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
shah

कांग्रेस की लूट, अत्याचार से सिर्फ भाजपा बचा सकती है : शाह

Posted on September 3, 2023September 3, 2023 By Sanchar Times News

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ 104 पन्नों का आरोप पत्र जारी किया और कहा कि केवल भाजपा ही छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की लूट, अत्याचार और कुशासन से बचा सकती है।
शाह ने रायपुर में दीनदयाल उपाध्याय सभागार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आरोप पत्र जारी करते हुए कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का ‘एटीएम’ बनाया और राज्य को विकास के रास्ते से भटका दिया। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में पांच साल से सत्तारूढ़ घपले-घोटालों की सरकार, अत्याचार की सरकार, वादाखिलाफी की सरकार के खिलाफ जनजागृति फैलाने और राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनाकर उसे विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए यह आरोपपत्र जारी करने का फैसला किया है।
शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने 15 साल तक अटल जी के सपने को साकार करने और राज्य को निखारने का काम किया, लेकिन 2018 में जब कांग्रेस सत्ता में आई, तो उसने लूट, भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बनाई, जिससे छत्तीसगढ़ के विकास के मार्ग पर सवालिया निशान लग गया। छत्तीसगढ़ की जनता ने हमेशा भाजपा को आशीर्वाद दिया। पार्टी ने राज्य में तीन बार सरकार बनाई। 2014 के चुनावों में भाजपा को राज्य की 11 में से 10 सीटें मिलीं, जबकि 2019 में नौ सीटें हासिल हुईं। विास है कि 2024 में जनता के आशीर्वाद से मोदी जी के नेतृत्व में पुन: केंद्र में मजबूत सरकार बनेगी।
केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कोयला, शराब, ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित कथित घोटालों की जांच को लेकर कहा कि केवल भाजपा ही छत्तीसगढ को कांग्रेस के घोटालों, अत्याचारों और कुशासन से बचा सकती है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ के आदिवासी इलाकों में बड़े पैमाने पर हो रहे धर्मांतरण को नहीं रोकने का आरोप लगाया। शाह ने कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप ‘महादेव ऑनलाइन बुक’ से जुड़े धनशोधन मामले का जिक्र करते हुए कहा कि क्या छत्तीसगढ़ की जनता युवाओं को ऑनलाइन सट्टेबाजी की ओर धकेलने वाली बघेल सरकार चाहती है, या फिर युवाओं का विकास करने वाली भाजपा सरकार चाहती है। शाह ने आरोप लगाया कि बघेल सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अगर छत्तीसगढ में भाजपा सत्ता में आई, तो जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: महिला की ओर से दाखिल दहेज प्रताड़ना का मामला खारिज
Next Post: पीएम बताएं, अडाणी के खिलाफ जांच क्यों नहीं करा रहे : राहुल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया