Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
moldi

कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान संविधान का ‘गला घोंटा’: मोदी

Posted on May 31, 2024 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘संविधान-संविधान की रट लगाने’ के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उसने आपातकाल के दौरान संविधान का ‘गला घोंट’ दिया था तथा जब 1984 के दंगों में सिखों की हत्या हो रही थी तब उसने संविधान की परवाह नहीं की। मोदी ने सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में अपने आखिरी चुनावी रैली में कहा, ‘जब 84 के दंगों में सिखों के गले में टायर बांधकर जलाया जा रहा था, तब इन्हें संविधान की नहीं सूझी।’ कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे और सेना की कभी परवाह नहीं की तथा सरकारी खजाने को खाली कर दिया।


होशियारपुर से पार्टी उम्मीदवार अनीता सोम प्रकाश और आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार सुभाष शर्मा के पक्ष में यहां आयोजित रैली में प्रधानमंत्री ने आरक्षण, भ्रष्टाचार और राम मंदिर के मुद्दों पर भी बात की। भाजपा के सत्ता में आने पर संविधान को खत्म करने के कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए मोदी ने कहा, ‘आजकल देश के लोग इंडी गठबंधन वालों से संविधान-संविधान की रट सुन रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने आपातकाल के दौरान संविधान का गला घोंट दिया था।’ उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन की मंशा खतरनाक है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 सालों में मैंने हमेशा एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आरक्षण की रक्षा की है।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मेरे प्रयासों से नाराज है। आरक्षण को लेकर उनकी नीयत खतरनाक है। उनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीनने का रहा है।’मोदी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की रक्षा की है। विपक्ष पर संविधान की भावना और बी आर अंबेडकर की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे सरकारी नौकरियों, खेल, सरकारी निविदाओं और विविद्यालयों में प्रवेश में धर्म के आधार पर आरक्षण चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष दलितों और दबे-कुचले लोगों से आरक्षण छीनकर मुसलमानों को आरक्षण का अधिकार देना चाहता है। उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन की आलोचना करते हुए आरोप लगाया, ‘‘धर्म के आधार पर देश को बांटने की यह बहुत बड़ी साजिश है।’


भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने इसे ‘भ्रष्टाचार की जननी’ करार दिया और कहा कि पार्टी ने भ्रष्टाचार में दोहरी पीएचडी की है। आप पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि अब ‘कट्टर भ्रष्टाचारी’ ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। उन्होंने कहा, ‘आप देख रहे हैं कि वे यहां (पंजाब में) एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने का नाटक कर रहे हैं। दिल्ली में वे एक साथ लड़ रहे हैं।’ आप को ‘भयंकर झूठी पार्टी’ करार देते हुए मोदी ने कहा कि आप ने कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में पहली सरकार बनाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने भ्रष्टाचार में लिप्त होने का सबक कांग्रेस से सीखा है। उन्होंने कहा कि ‘कट्टार भ्रष्टचारी’ (आप) का जन्म सबसे पुरानी पार्टी की कोख से हुआ है। मोदी ने आरोप लगाया कि आप का दावा है कि वह राज्य से नशीले पदार्थ के खतरे को खत्म कर देगी जबकि उन्होंने सरकार बनाने के बाद इसे अपनी आय का स्रेत बना लिया।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की स्वार्थ की राजनीति से देश को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, ‘यही लोग हैं, जो अपने वोट बैंक के लिए लगातार राम मंदिर का विरोध करते रहे। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इंडी गठबंधन सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) का विरोध कर रहा है।’ मोदी ने कहा कि दशकों बाद ऐसा समय आया है कि पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है। गुरु रविदास को याद करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण उनकी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि देश ने पिछले 10 वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास देखा है। आज हर भारतीय विकसित भारत के सपने के साथ जुड़ गया है और इसलिए हर देशवासी हमें आशीर्वाद दे रहा है।’


उन्होंने कहा कि जब देश में दमदार सरकार होती है तो विदेशी सरकारें भी ‘हमारा दम’ देखती हैं। उन्होंने कहा, ‘वीरों की इस धरती के लोगों से अधिक और कौन जानेगा कि दमदार सरकार क्या होती है। दमदार सरकार..जो दुश्मन के छक्के छुड़ा दे। जो दुश्मन को घर में घुसकर मारे। जो भारत को आत्मनिर्भर बनाए। जो भारत को समृद्ध बनाए।’ प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि स्थानीय आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखा जाए।

राज्य

Post navigation

Previous Post: मानसून ने केरल और पूर्वोत्तर में दी दस्तक
Next Post: अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी सरकार : आतिशी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया