Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
nitish 2

‘कांग्रेस से ही बने संयोजक’, मेरी दिलचस्पी किसी पद में नहीं : नीतीश

Posted on January 13, 2024 By Sanchar Times News

इंडिया गठबंधन के नेताओं की आज बैठक वर्चुअल रूप से हुई। बैठक में संयोजक पद को लेकर में चर्चा हुई है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस की ओर से नीतीश कुमार को संयोजक बनने का प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि, नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी दिलचस्पी किसी पद में नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस से ही किसी को संयोजक बनना चाहिए। आगामी रणनीति के लिए इंडिया गठबंधन के दलों की आज मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में 10 से 12 दलों के प्रमुख शामिल हुए। इसी कड़ी में कांग्रेस की ओर से नीतीश कुमार के समक्ष संयोजक बनने का प्रस्ताव रखा गया।

जदयू की ओर से दावा किया गया है कि इस पर पार्टी के भीतर चर्चा की जाएगी। जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने यह भी कहा है कि सीट पटवारी को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि सीट बंटवारे में तेजी लानी होगी। साथ ही साथ इंडिया गठबंधन को मजबूत दिशा में आगे बढ़ना होगा। सूत्रों ने बताया कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी सुबह करीब 11.30 बजे जूम पर बुलाई जाने वाली बैठक में शामिल नहीं हुईं, क्योंकि वह पूर्व व्यस्तताओं में व्यस्त थीं। पश्चिम बंगाल में सीटों के बंटवारे को लेकर ममता का कांग्रेस के साथ टकराव चल रहा है क्योंकि हाल के दिनों में टीएमसी और कांग्रेस नेताओं के बीच इस मामले पर तीखी नोकझोंक हुई है।

ममता बनर्जी की टीएमसी ने कहा है कि बैठक की जानकारी बहुत कम समय में दी गई थी और हो सकता है कि वह इसमें शामिल न हों। बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, शरद पवार, उमर अब्दुल्ला, लालू यादव और तेजस्वी यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार मौजूद रहे। I.N.D.I.A ब्लॉक के विस्तार पर भी चर्चा होने की उम्मीद थी, क्योंकि प्रकाश अंबेडकर की VBA जैसी कुछ पार्टियों ने गठबंधन में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।

सूत्रों ने आगे बताया कि बैठक में विपक्षी गठबंधन का संयोजक नियुक्त करने पर भी चर्चा होगी। गौरतलब है कि संयोजक के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम आगे बढ़ाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी जेडीयू चाहती है कि नीतीश को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी जाए क्योंकि उन्होंने ही पिछले साल विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन इस विचार का टीएमसी विरोध कर रही है।

Post Views: 3
बिहार

Post navigation

Previous Post: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को विपक्षी इंडिया ब्लॉक का अध्यक्ष किया गया नामित
Next Post: झारखंड : रांची में हर रोज 50 लाख के लॉटरी का कारोबार

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया