Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
sweeden

कुरान की प्रति जलाए जाने के बाद स्वीडन में झड़पें

Posted on September 5, 2023 By Sanchar Times News

स्टॉकहोम। स्वीडन के तीसरे सबसे बड़े शहर माल्मो में इस्लाम विरोधी प्रदर्शनकारी ने मुस्लिम धर्म ग्रंथ कुरान की एक प्रति जला दी, जिसके बाद झड़पें हुई हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और दर्जनों कारों को आग के हवाले कर दिया। उसने बताया कि यह घटनाक्रम रविवार को शुरू हुआ और ¨हसक झड़पें बीती रात तक जारी रहीं। पुलिस ने बताया कि इस्लाम विरोधी एक कार्यकर्ता ने रविवार को कुरान की एक प्रति जला दी, जिसके बाद झड़पें शुरू हुईं। गुस्साई भीड़ ने उसे (कार्यकर्ता को) रोकने की कोशिश की। उसने बताया कि कम से कम तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोमवार तड़के एक भीड़ ने टायर जलाए और उनमें से कुछ युवाओं को माल्मो के रोजेनगार्द इलाके में उपद्रव करते देखा गया, जहां पहले भी इस तरह की झड़पें हुई हैं। वहां कुरान की प्रति जलाये जाने से संबंधित कई बैनर लगे हुए थे। मालमो के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पेत्रा स्तेंकुला ने कहा, मैं समझता हूं कि इस तरह की भीड़ भावना में बह जाती है, लेकिन हम उपद्रव और रविवार को हुई ¨हसा जैसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ‘रोजेनगार्द में एक बार फिर से ¨हसा और तोड़फोड़ की गतिविधियां देखना अफसोसजनक है।’ मोमिका नाम के इराकी शरणार्थी ने इस्लाम विरोधी सिलसिलेवार प्रदर्शनों के दौरान कई बार कुरान की बेअदबी की है। इस तरह के ज्यादातर कृत्य स्टॉकहोम में किये गए। इससे मुस्लिम देशों में रोष है। स्वीडिश पुलिस ने अभिव्यक्ति की आजादी का हवाला देते हुए उसे ऐसा करने दिया। हाल में, कुरान की प्रति जलाये जाने के विरोध में स्वीडिश राजनयिक मिशनों पर हमले किये गये और इस्लामी चरमपंथियों ने धमकियां दीं। स्वीडन ने 1970 के दशक में अपने अंतिम ईश¨नदा कानून को समाप्त कर दिया था और सरकार ने कहा कि इसे फिर से लागू करने का उसका कोई इरादा नहीं है। हालांकि, सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंताओं को लेकर प्रदर्शनों की अनुमति खारिज करने के लिए पुलिस को सक्षम बनाने की खातिर कानूनी संभावनाएं तलाशने की घोषणा की है।

Post Views: 1
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: खड़गे ने आगामी 16 सितम्बर को हैदराबाद में सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई है
Next Post: ट्रंप पर जासूसी अधिनियम से संबंधित आरोप ‘गैर-अमेरिकी’: रामास्वामी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया