Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
piyush goel

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, विश्वास है कि किसान नेता चीजों को समझेंगे और प्रदर्शन वापस लेंगे

Posted on March 9, 2024 By Sanchar Times News

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि किसान नेता चीजों को समझेंगे और अपना प्रदर्शन वापस ले लेंगे।
खाद्य मंत्री गोयल केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के साथ किसान संगठनों के संग चार दौर की वार्ता कर चुके हैं। ये किसान संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के पक्ष में है और वह उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कृपया कुछ लोगों के दुष्प्रचार से गुमराह न हों। यह सरकार किसानों के हित के प्रति कटिबद्ध है और हम हर किसान के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’’

गोयल ने कहा कि कृषि मंत्री और गृह राज्यमंत्री के संग उन्होंने किसान नेताओं को सुझाव दिया कि कैसे सरकार कृषक समुदाय के बेहतर भविष्य तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद पहुंचाने के लिए उनके साथ मिलकर काम कर सकती है।

गोयल ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि वे चीजों को समझेंगे और यह प्रदर्शन वापस ले लेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि आंदोलनकारी किसानों के साथ नये दौर की वार्ता का कोई कार्यक्रम है, तो उन्होंने कहा कि ‘‘किसी के साथ संवाद एक सतत प्रक्रिया है’’।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रदर्शन से पहले भी, हम किसान नेताओं के साथ नियमित संवाद कर रहे थे और… भविष्य में भी हम उनके साथ संवाद करते रहेंगे।’’ किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की वार्ता में तीन केंद्रीय मंत्रियों की समिति ने किसानों के साथ समझौता हो जाने पर पांच वर्षों के लिए सरकारी एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दाल, मक्का और कपास खरीदने का प्रस्ताव दिया था।

हालांकि, किसान नेताओं ने यह कहते हुए केंद्र के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था कि यह किसानों के हित में नहीं है। पंजाब से किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली के लिए अपना मार्च शुरू किया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पंजाब-हरियाणा सीमा पर आगे बढ़ने से रोक दिया था। तब से कई प्रदर्शनकारी किसान ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत पंजाब-हरियाणा सीमा पर डेरा डाले हुए हैं।

Post Views: 2
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: Jharkhand में कलाकार से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Next Post: संजय सिंह के लिए अदालत ने पौष्टिक आहार व बोतल बंद पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया