Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
anna hazare

केजरीवाल गिरफ्तारी मामला, अन्ना हजारे बोले- मुझे कोई दुख नहीं, AAP प्रमुख ने कभी मेरी बात नहीं मानी

Posted on March 22, 2024 By Sanchar Times News

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि इस बात का कोई दुख नहीं है। केजरीवाल ने कभी मेरी बात नहीं मानी है। शराब नीति को लेकर मुझे दुख हुआ था। आपको बता दें कि अन्ना आंदोलन के दौरान ही अरविंद केजरीवाल सुर्खियों में आए थे। वह अन्ना आंदोलन में खूब सक्रिय हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी। आम आदमी पार्टी में अन्ना आंदोलन के कई कार्यकर्ता शामिल हुए थे। हालांकि बाद में सभी इससे अलग हो गए। केजरीवाल लगातार पार्टी चलाते रहे। आप ने पहले दिल्ली में सरकार बनाई। इसके बाद आपको पंजाब में कामयाबी मिली।

अन्ना ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया हमारे साथ आए थे तो मैंने कहा था कि हमेशा देश की भलाई सामने रखना। लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। अब मुझे कोई दुख नहीं है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, ‘कर्म पकड़ लेता है!’ आप प्रमुख पर निशाना साधते हुए शर्मिष्ठा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के समर्थकों ने दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के खिलाफ गैरजिम्मेदार, निराधार आरोप लगाए और अब उन्हें भी इसका सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, उस समय केजरीवाल ने दावा किया था कि उनके पास भ्रष्टाचार के खिलाफ ढेर सारे सबूत हैं, लेकिन कोई भी सबूत सामने नहीं आया।


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। उनका दावा है कि यह अरविंद केजरीवाल का अहंकार था जिसके कारण यह गिरफ्तारी हुई। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली और देश की जनता को तय करना है कि जांच ज्यादा जरूरी है या ड्रामा? उन्होंने कहा कि कल रात से दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर हंगामा और ड्रामा चल रहा है। आम आदमी पार्टी के तमाम नेतागण बाहर आकर बयानबाजी कर रहे हैं और झूठ का पुलिंदा देश के सामने रख रहे हैं।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे Delhi के CM, ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ दी अर्जी, तत्काल सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय तैयार
Next Post: संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखना महत्वपूर्ण

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया