Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
kejriwal 4

केजरीवाल से मिल सकेंगे भगवंत मान

Posted on April 4, 2024 By Sanchar Times News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तिहा़ड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत दे दी है। इससे पहले तिहाड़ जेल को पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने चिट्ठी लिख मिलने की अनुमति मांगी थी। इस पर जेल प्रशासन ने उन्हें मुलाकात जंगला के तहत सामान्य मुलाकात की अनुमति दे दी है। बता दें कि केजरीवाल कथित शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में हिरासत में रखे गए हैं।


जेल प्रशासन ने पंजाब सीएम को मुलाकात की अनुमति देते हुए कहा कि वह एक सामान्य मुलाकाती की तरह केजरीवाल से मिल सकते हैं। इसमें उन्हें जिस नियम के तहत मिलने की अनुमित दी गई है इसे ‘मुलाकात जंगला’ बताया गया है। इसमें एक लोहे की जाली है जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी को आगंतुक से अलग करती है। एक आगंतुक और एक कैदी जाली के अलग-अलग किनारों पर बैठकर एक दूसरे से बात कर सकते हैं।


पंजाब सीएमओ ने तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिख केजरीवाल से मिलने का समय मांगा था, साथ ही जेल परिसर में उनकी मुलाकात के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा था। इस पर तिहाड़ महानिदेशक संजय बैनीवाल ने कहा है कि जल्द ही पंजाब सीएमओ को इसका जवाब भेज दिया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री को एक अप्रैल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। तब उन्हें जेल में मिलने वालों के पांच नाम दिए हैं, जिनमें उनकी पत्नी, दो बच्चे, उनके निजी सचिव बिभव कुमार और आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक शामिल हैं।

जेल अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल को आगंतुकों की सूची में भगवंत मान का एक और नाम जोड़ना होगा। जेल मैनुअल के मुताबिक एक कैदी 10 मुलाकातियों के नाम बता सकता है, उनमें से तीन एक साथ तीन लोग सप्ताह में दो बार मिल सकते हैं।

जेल सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल को हफ्ते में दो बार वीडियो कॉल और रोजाना पांच मिनट तक फोन से बात करने की इजाजत दी गई है। जेल प्रशासन कॉल रिकॉर्ड करेगा। जेल अधिकारियों का कहना है कि सीएम होने के बावजूद उन्हें सभी नियमों का पालन करना होगा। उन्हें कोई भी विशेष सुविधा अलग से नहीं दी जाएगी। केजरीवाल का रक्तचाप नियंत्रण में है जबकि शुगर में उतार-चढ़ाव है।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: झारखंड: अपने अधिकार क्षेत्र की अवैध मीट दुकानों पर क्या कार्रवाई की? हाईकोर्ट ने सभी जिलों के SP से मांगा जवाब
Next Post: हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को निरंतर ध्यान देते रहने की जरूरत

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया