Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
yudh

केवल युद्धविराम से ही बंधकों को रिहाई संभव : हमास

Posted on December 30, 2023 By Chhavi Singh

हमास ने आक्रामकता का आंशिक या अस्थाई समापन को बंधकों को मुक्त करने के लिए अपर्याप्त बताते हुए कहा कि केवल युद्धविराम से ही बंधकों की रिहाई संभव है। इस बीच, इस्राइल ने गाजा में हमले तेज करते हुए कहा है कि उनका लक्ष्य हमास की कैद से सभी 100 बंधकों को मुक्त कराना है। इस्रइल-हमास युद्ध की वजह से पहले ही गाजा की 23 लाख आबादी का 85 फीसदी हिस्सा विस्थापित हो चुका है, जिससे क्षेत्र का उत्तरी इलाका वीरान हो गया है। इस्राइल के हवाई और जमीनी हमले बढ़ने के कारण दक्षिण में भी विस्थापन का खतरा बढ़ गया है।
हमास द्वारा शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शहरों, कस्बों और शरणार्थी शिविरों पर इस्राइली बमबारी के दौरान बृहस्पतिवार को दर्जनों लोग मारे गए। मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 20 हजार से अधिक फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं जिनमें दो तिहाई बच्चे और महिलाएं हैं। चरमपंथी समूह को खत्म करने की इस्राइल की प्रतिज्ञा के बावजूद हमास का कड़ा प्रतिरोध जारी है। हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इस्रइल पर हमला कर दिया था, जिसमें करीब 12 सौ लोगों की मौत हो गई। इसमें ज्यादातर आम नागरिक हैं। इसके अलावा हमास ने 240 लोगों को बंधक भी बना लिया था। इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ युद्ध के अगले कदम को लेकर चर्चा की। इस दौरान ऑस्टिन ने गाजा के नागरिकों की रक्षा करने और मानवीय सहायता में तेजी लाने के महत्व पर जोर दिया। यह वार्ता उस वक्त हुई है, जब इस्राइली गांव किबुत्ज ने अमेरिकी-कनाडाई-इस्राइली महिला की मौत की घोषणा की। माना जाता है कि महिला को बंधक बना लिया गया था। हाल ही में उसके पति को मृत घोषित किया गया था। किबुत्ज इजराइल का गांव है जहां किबुत्ज समुदाय के लोग रहते हैं। जूडिथ ¨वस्टीन नामक महिला की मौत की घोषणा उनके पति गैड हाग्गई को मृत घोषित किए जाने के कुछ दिनों बाद की गई। सात अक्टूबर की सुबह 70 वर्षीय ¨वस्टीन और 73 वर्षीय हाग्गई, किबुत्ज नीर ओज में सुबह की सैर कर रहे थे। उसी वक्त हमास के चरमपंथियों ने सीमा पार से इस्रइल में प्रवेश किया था।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: इजराइल का सीरिया में रक्षा हवाई अड्डे पर हमला
Next Post: मोदी का शंख और डमरू वादन से होगा स्वागत : योगी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया