Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
16

के. के. मेनन ने मुझे मेरे होने का एहसास कराया : बाबिल खान

Posted on November 24, 2023 By Sanchar Times News

अभिनेता बाबिल खान ने कहा कि वेबसीरीज ‘द रेलवे मेन’ की शूटिंग करते समय सह-कलाकार के. के. मेनन ने सेट पर उन्हें एहसास कराया कि उनका भी कोई वजूद है। बाबिल ने कहा कि ‘नेटफिल्क्स’ की इस वेबसीरीज की शूटिंग उन्होंने उस समय शुरू की थी जब वह अपने पिता एवं अभिनेता इरफान खान के निधन के बाद काफी गम में थे। गोवा की राजधानी पणजी में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में बुधवार शाम संवाददाता सम्मेलन में अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के निधन के सात या आठ महीने बाद ही शूटिंग शुरू की थी। अभिनेता इरफान का 2020 में निधन हो गया था। वह एक दुर्लभ तरह के कैंसर से पीड़ित थे। बाबिल ने कहा, ‘ मैंने जब वेब सीरीज के लिए के. के. सर के साथ काम शुरू तब मैं बेहद गम में था। मैंने कुछ समय पहले ही अपने सबसे अच्छे दोस्त और पिता को खोया था।’ उन्होंने कहा, ‘ शूटिंग के लिए पहुंचने पर ही मुझे एहसास होता था कि मेरा कोई वजूद है। जीवन के उस दौर में जब मैं के. के. सर के साथ काम कर रहा था बस वहीं एकमात्र समय था जब मुझे एहसास होता था की मैं कुछ हूं।

Post Views: 1
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: टाइगर 3 ने 250 करोड़ की कमाई की
Next Post: लश्कर के कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया