Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
cole

कोयले की बड़ी चट्टान गिरने से एक की मौत, अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Posted on February 1, 2024 By Sanchar Times News

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में एक बंद खदान में अवैध खनन के दौरान कोयले की एक बड़ी चट्टान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर निरसा थाने के अंतर्गत ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) के मुगमा क्षेत्र में राजा कोलियरी ओपन कास्ट खदान में बुधवार शाम को हुई।

इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान निरसा काटा भट्टा कॉलोनी निवासी शंकर भुइयां (26) के रूप में की गई, जबकि घायल व्यक्ति रोहित (27) सिंदरी कॉलोनी का रहने वाला है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निरसा थाने के प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने बताया कि घटना की जांच के लिए दल भेजा गया है। निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त बंद पड़ी खदानों में अवैध खनन हो रहा था।

निरसा उत्तर पंचायत के मुखिया दिनेश सिंह ने कहा कि यह घटना रात आठ बजे से साढ़े आठ बजे के बीच हुई है। उन्होंने कहा, अवैध खनन में एक दर्जन से अधिक लोग लगे हुए थे तभी अचानक कोयले की एक चट्टान उन पर गिर गई। सिंह ने कहा, निरसा पुलिस तथा मुगमा कोलियरी को घटना के बारे में सूचित किया गया और बचाव अभियान का अनुरोध किया गया। जब उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया तो स्थानीय लोगों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कर्मियों की मदद से मलबा हटाया गया। इसी दौरान शंकर भुइयां का शव बरामद हुआ।

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: मलेशिया : मुखर शासक सुल्तान इब्राहिम ने देश के नए राजा के रूप में शपथ ली
Next Post: 10 से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे नीतीश, विभागों का करेंगे आवंटन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया