Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
shah

क्या भाजपा का आत्मविास डगमगाया हुआ है

Posted on March 20, 2024 By Sanchar Times News
  • शाह और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के राज ठाकरे की बीच की मुलाकात को लेकरर साधा निशाना

मुंबई। कांग्रेस और राकांपा (एसपी) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के राज ठाकरे की बीच की मुलाकात को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा का आत्मविास डगमगाया हुआ है और अगर वह मनसे प्रमुख के साथ गठबंधन करती है तो फिर उत्तर भारतीयों से वोट कैसे मांगेगी?
ठाकरे ने मंगलवार को नयी दिल्ली में शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह संकेत मिले थे कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में गठबंधन को मजबूत करने के मकसद से उन्हें साथ ला सकती है। मनसे के वरिष्ठ नेता बाला नंदगांवकर ने बाद में कहा था कि दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बातचीत ‘सार्थक’ रही और एक-दो दिन में विवरण साझा किया जाएगा। भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल उत्तर भारतीयों के बारे में ठाकरे के विवादित बयानों को लेकर पहले ही उनकी तीखी आलोचना कर चुके हैं।
शाह से ठाकरे की मुलाकात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा, राज ठाकरे के साथ गठबंधन करने के बाद भाजपा उत्तर भारतीयों के वोट कैसे मांगेगी? भाजपा ने उत्तर भारतीयों से न केवल विासघात किया बल्कि जख्मों पर नमक छिड़ककर उनके सम्मान को भी ठेस पहुंचाई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पूछा कि क्या बहुमत में होने के बावजूद भाजपा का आत्मविास डगमगाया हुआ है। उन्होंने पूछा, भाजपा को नए साझेदारों की जरूरत क्यों महसूस हुई? मनसे के उपाध्यक्ष वागीश सारस्वत ने कहा कि राज ठाकरे को दिल्ली में भाजपा नेतृत्व ने बैठक के लिए बुलाया था। सारस्वत ने कहा, उन्होंने कल मुंबई में मनसे नेताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई है ताकि उनकी राय ली जा सके कि गठबंधन का प्रस्ताव स्वीकार किया जाना चाहिए या नहीं।’ उन्होंने कहा, ’अगर हम अकेले चुनाव लड़ेंगे तो हमने मुंबई, ठाणो, पुणो और नासिक में 14 से 18 सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। नहीं तो गठबंधन में हमें कितनी सीटें मिलेंगी, इसके आधार पर हम चुनाव लड़ेंगे।’

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव, ‘जाप’ का विलय किया
Next Post: बेटे के जन्म होने पर पंजाब सरकार कर रही है परेशान

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया