Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
rise water

खत्म हो गई है एनर्जी तो इस सुपरफूड का करें सेवन, शरीर रहेगा ठंडा

Posted on June 23, 2024 By Sanchar Times News

भारत का एक बड़ा हिस्सा मई-जून के महीने में भीषण गर्मी में जूझ रहा है। अत्यधिक गर्मी और लगातार बढ़ता तापमान लोगों की सेहत पर नकारात्मक असर डाल रहा है। ऐसे में इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। वहीं अपने शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने के लिए आप कुछ सुपरफूड भी आजमा सकते हैं, जो आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं और भीषण गर्मी से बचाने में सहायक होते हैं।

ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका सेवन करने से आप खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं।

आपको बता दें कि हीट स्ट्रोक को रोकने के लिए चावल का पानी या तोरानी एक अच्छा ऑप्शन है। यह एक फर्मेंटेड ड्रिंक है, जो भीषण गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखने का काम करती है। यह ड्रिंक हीट स्ट्रोक के साथ थकावट को कम करने का काम करती है। इस ड्रिंक में इलेक्ट्रोलाइट्स, अमीनो एसिड, विटामिन बी और आसानी से पचने वाले कार्ब्स से भरपूर है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट की हेल्थ को सही रखते हैं। वहीं चावल का पानी या तोरानी गर्म मौसम के दौरान प्रतिरक्षा में सुधार करने में सहायक होता है।

पाचन तंत्र के लिए लाभकारी

गर्मी के मौसम में लोगों को पेट संबंधी समस्याएं होती हैं। ऐसे में चावल के पानी या तोरानी पाचन तंत्र के लिए हल्के टॉनिक के रूप में काम करती है। जिससे व्यक्ति का पाचन ठीक रहता है और अपच व दस्त जैसी स्थितियों से बचा जा सकता है। इसमें प्रोबायोटिक गुण पाए जाते हैं। क्योंकि फर्मेंटेड चावल का पानी आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देने का काम करता है। यह आंत की हेल्थ और पाचन को बढ़ाने में भी सहायक होता है।

त्वचा को लाभ

अधिक गर्मी पड़ने के कारण हमारी स्किन शुष्क हो जाती है। ऐसे में चावल का पानी या तोरानी हमारी त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है। इस पानी को पीने से स्किन की नमी बरकरार रहती है और यदि आप चावल के पानी को त्वचा पर लगाते हैं। तो आप सनबर्न और स्किन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

ऐसे करें तैयार

इसे बनाने के लिए पके चावलों को रातभर के लिए भिगो दें।

फिर अगली सुबह चावल से पानी छानकर अलग कर लें।

इस पानी में दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

अब इसमें अदरक, करी पत्ता, हरी मिर्च, नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर मिक्स करें।

आखिरी में नींबू डाल दें।

अब आप अपने हिसाब से इसमें पानी मिक्स कर इसको पतला या गाढ़ा कर सकती हैं।

Post Views: 1
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: T20 World Cup 2024 : सुपर 8 में हुआ बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने आस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया
Next Post: दिल्ली की जल मंत्री ने हरियाणा सरकार से किया पानी छोड़ने का आग्रह, तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया