Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
face paick

खीरे का रस बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए है फायदेमंद

Posted on August 27, 2023 By Sanchar Times News

आप खीरा को अपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं। बता दें कि खीरा से आप फेस मास्क और टोनर आदि भी बना सकती हैं। चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल किए जाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है। क्योंकि खीरा में पानी की भरपूर मात्रा पायी जाती है। वहीं पानी हमारी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि चेहरे पर खीरे का कैसे इस्तेमाल किया जाता है।

अगर अक्सर आपकी आंखों के नीचे सूजन आ जाती हैं, तो इसको कम करने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप खीरे से आइस क्यूब बना लें। इसे बनाने के लिए खीरे को कद्दूकस से कस लें। फिर इसके रस को आइस ट्रे में रखकर फ्रिज में स्टोर कर दें। इस आसान तरीके से खीरे का आइस क्यूब बनकर तैयार हो जाएगा। अब आप इन्हें अपनी आंखों पर इस्तेमाल कर सकती हैं। आइस क्यूब को आंखों पर रब करने से सूजन कम हो जाएगी। आप चाहें तो खीरे को टुकड़ों में काटकर भी आंखों के ऊपर रख सकती हैं।

चेहरे को तरोताजा बनाए रखने के लिए खीरा का टोनर काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं गर्मियों में यह टोनर बेहद काम आता है। क्योंकि खीरा का टोनर स्किन को हाइड्रेट करने के साथ ही पोर्स को भी श्रिंक करता है।

टोनर बनाने की सामग्री

खीरा- 1

गुलाबजल

साफ कपड़ा

ऐसे बनाएं टोनर

सबसे पहले 2-3 खीरे को अच्छे से धो लें।

इसके बाद खीरा को मिक्सी में अच्छे से पीस लें।

अब खीरा के मिक्चर को एक साफ कॉटन के कपड़े में डालकर इसका रस निकाल लें।

फिर इस रस को एक स्प्रे बोतल में रख दें।

इसमें 4-5 चम्मच गुलाब जल मिक्स कर दें।

दोनों को अच्छे से मिक्स कर दें।

ऐसे करें फेस पर अप्लाई

टोनर को फेस पर अप्लाई करने के पहले चेहरा अच्छे से धो लें।

इसके बाद चेहरे पर टोनर अप्लाई करें।

फेस पर खीरा लगाने के फायदे

अगर आपकी ऑयली स्किन है और मुंहासे की समस्या है, तो इसमें खीरा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मुंहासे की समस्या से निजात पाने के लिए खीरा के रस और टी ट्री ऑयल को मिक्स कर फेस पर अप्लाई करें। सप्ताह में तीन बार इस उपाय को अपनाने से मुंहासे की समस्या कम होने लगेगी।

अगर आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है, तो आप खीरे के रस से मेकअप को हटा सकती हैं। मेकअप को रिमूव करने के लिए खीरे के रस में 1-2 बूंद नारियल का तेल मिक्स कर लें। फिर कॉटन की मदद से इस लिक्विड से मेकअप हटा लें।

गर्मियों के मौसम में सनबर्न होने से स्किन पर खुजली और रैशेज होने लगते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप प्रभावित जगह पर खीरा का टुकड़ा रख लें।

स्किन डल होने पर आप खीरे का रस फेस पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा ब्राइट होने लगेगा।

Post Views: 1
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप!
Next Post: मन की बात : सभी देशवासियो से कहूंगा कि आइए, मिलकर जी-20 सम्मलेन को सफल बनाएं, देश का मान बढ़ाएं : मोदी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया