Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
shekh hasina

खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास भारत जैसा भरोसेमंद दोस्त है : शेख हसीना

Posted on January 7, 2024 By Chhavi Singh

बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

शेख हसीना ने कहा कि हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास भारत जैसा भरोसेमंद दोस्त है, जिसने मुक्ति संग्राम में भी हमारी मदद की थी। वर्ष 1975 के दौरान जब हमने अपना परिवार खोया था तब भारत ने हमें आश्रय दिया था। गौरतलब है कि वर्ष 1975 में शेख हसीना ने हिंसा में अपना परिवार खो दिया था, जिसके बाद उन्होंने भारत में शरण ली थी। भारत से बांग्लादेश लौटने के बाद उन्होंने अवामी लीग की जिम्मेदारी संभाली। वो तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी है। अब चौथी बार सत्ता में काबिज होने के बेहद नजदीक है।

गौरतलब है कि शेख हसीना लगातार चौथी बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनने की कगार पर है। उन्होंने रविवार को 12वें आम चुनाव के लिए ढाका सिटी कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। इस बार बांग्लादेश में चुनावों में विपक्षी पार्टियों ने चुनावों का बहिष्कार किया है। ऐसे में शेख हसीना का सत्ता में बरकरार रहना तय हो गया है।

रिपोर्ट की मानें तो आवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने रविवार की सुबह आठ बजे मतदान केंद्र पहुंचकर अपनी बेटी साइमा वाजेद, बहन शेख रेहाना और भतीजे रादवान मुजीब सिद्दीकी के साथ मतदान किया था। जानकारी के मुताबिक 12वें आम चुनाव में शेख हसीना ढाका-10 निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता है। वर्तमान में वो गोपजगंज-3 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरी है।

कड़ी सुरक्षा के बीच जारी मतदान

स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटे में कई मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बेहद कम रहा। मतदान शाम चार बजे तक जारी रहेगा। बांग्लादेश निर्वाचन आयुक्त अनिसुर रहमान ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शाम तक मतदान प्रतिशत 50 फीसदी से कम नहीं रहेगा। देशभर में माहौल शांतिपूर्ण है।’’ देश के निर्वाचन आयोग के अनुसार, 42,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर रविवार को हो रहे मतदान में कुल 11.96 करोड़ पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान 300 निर्वाचन क्षेत्रों में से 299 सीट पर हो रहा है। एक उम्मीदवार के निधन के कारण एक सीट पर मतदान बाद में कराया जाएगा। चुनाव में 27 राजनीतिक दलों के 1,500 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं और उनके अलावा 436 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। भारत के तीन पर्यवेक्षकों समेत 100 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षक 12वें आम चुनाव की निगरानी करेंगे। यह चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जा रहा है। a

Post Views: 1
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सभी मुसलमानों से अपील, 20 से 25 जनवरी के दौरान घर में ही रहें : AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल
Next Post: इन तरीकों से पर्सनल हाइजीन को कर सकती हैं महिलाएं मेंटेन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • 1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • यूपी में मिठाई खरीदने से पहले दिखेगी ‘यूज बाई डेट’, 15 अक्टूबर से नई व्यवस्था
  • गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में आंबेडकर प्रतिमा खंडित, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
  • सासाराम रेलवे स्टेशन पर डीएम ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • समय रैना ने आयुष्मान खुराना को किया ट्रोल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया