Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
grfg

खेल को मुक्त मानसिकता के साथ देखें तो कोहली कर सकते है शानदार प्रदर्शन : Greg Chappel

Posted on August 20, 2023 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने भारत में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 से पहले बड़ी बात कही है। उन्होंने हाल ही में भारतीय टीम के दिग्गज और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है।

आईसीसी विश्व कप 2023 को लेकर ग्रैग चैपल ने कहा कि विराट कोहली आईसीसी के इस टूर्नामेंट में बड़े रन बनाएंगे। इस वर्ष पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान वो टीम के लिए प्रभावी खेल दिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर विराट कोहली खेल को मुक्त मानसिकता के साथ देखें तो वो इस दौरान शानदार प्रदर्शन कर सकते है।

इस दौरान ग्रैग चैपल ने सचिन तेंदुलकर का किस्सा भी याद किया। उन्होंने कहा कि मैं जब भारत का कोच था तो एक दिन सचिन तेंदुलकर ने मुझे फोन किया। उन्होंने मुझसे मिलने की इच्छा जताई। जब वह मेरे कमरे में आये तो पहला सवाल उन्होंने पूछा, “समय के साथ बल्लेबाजी और अधिक कठिन क्यों हो जाती है? मुझे याद है कि मैंने उनसे कहा था कि समय के साथ आप बहुत कुछ सीखते हैं और कई जानकारियों को अपने सबकॉन्शियस माइंड में संभाल कर रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी के रूप में जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दबदबा बना रहा है, आपको बस गेंद को देखना और हिट करना होता है। ऐसे खिलाड़ी को प्रतिष्ठा की, दबाव की या प्रतिष्ठा की, दबाव की या अपेक्षाओं की चिंता नहीं है। हालांकि समय के साथ चीजों में बदलाव आता है।

अनुभव के साथ खिलाड़ी को पता होता है कि गेंदबाज कैसी गेंद डालेगा। देश खिलाड़ी से जीत की कितनी अधिक उम्मीद रखता है। यह सारी जानकारी आपके दिमाग में है और समस्याएँ पैदा कर सकती है। विरोधी खिलाड़ियों को भी सारी जानकारी होती है इसलिए वो भी आसानी से तैयारी कर सकते है। ऐसी स्थिति में खिलाड़ी को मानसिक रूप से तैयार रहना होगा और मुक्त दिमाग से ऐसा करना होगा।

उन्होंने कहा कि यदि आप खुद को मानसिक रूप से मुक्त करने में सक्षम हैं, तो आप उसी तरह से बल्लेबाजी कर सकते हैं जैसे आपने अपने करियर की शुरुआत में की थी और खेल को नियंत्रित कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वर्ल्ड टी20 में विराट यही करने में सफल रहे थे।

खेल

Post navigation

Previous Post: साबले-शैली ने किया निराश विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन नहीं खुला भारत का खाता
Next Post: रूस ने उत्तरी यूक्रेन किया मिलाइल हमला, सात लोगों की मौत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया