crossorigin="anonymous"> गाय-भैंस कटवाना ही नित्यानंद राय का कारोबार था : लालू यादव - Sanchar Times

गाय-भैंस कटवाना ही नित्यानंद राय का कारोबार था : लालू यादव

Spread the love

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि वह कई बार राजद में शामिल होने का एप्रोच कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने नित्यानंद राय पर हाजीपुर से गाय ले जाकर कटवाने का आरोप लगाया और कहा कि गाय-भैंस को कटवाना ही इनका कारोबार था। उन्होंने कहा कि हाजीपुर में जो केंद्रीय राज्य मंत्री हैं, वे हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए अप्रोच करते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें यादवों का मुख्यमंत्री बनाने की बात की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे कहते थे की लालू यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया, राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री नहीं बनाते तो क्या तुम्हारी बीवी को मुख्यमंत्री बनाते?

लालू ने साफ तौर पर कहा कि राबड़ी देवी नहीं होती तो आज राजद और हमारी सरकार नहीं होती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा का राज है, वहां-वहां यदुवंशियों को खंडित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृष्ण भगवान ने जैसे कमजोर लोगों और प्राणियों की रक्षा की उसी तरह से हमारी गठबंधन की सरकार में 75% आरक्षण दिया गया। इसके अलावा लाखों लोगों को भी शिक्षक बनाया गया है और लाखों बहाली होने वाली है… हमारे शासन के पहले कमजोर तबके के लोगों को मतदान करने नहीं दिया जाता था।


Spread the love