Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
soren

झारखंड : राज्य स्थापना दिवस पर कई योजनाएं शुरू करेंगे सोरेन

Posted on November 15, 2023November 15, 2023 By Sanchar Times News

हेमंत सोरेन (झारखंड के मुख्यमंत्री) ने रांची के मोराबादी मैदान में 15 नवंबर को आयोजित किये जाने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। सोरेन ने पंडाल, मंच और स्टॉल के निर्माण का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि समारोह में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह में मुख्यमंत्री 7,042 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बयान में कहा गया है कि 1,744 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि 5,328 करोड़ रुपये की 667 परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। बयान के अनुसार, इस अवसर पर लगभग 18,000 नियुक्ति पत्र भी वितरित किये जायेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए 5,55,652 किशोरियों के बीच 261 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले 70 खिलाड़ियों के बीच लगभग दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। एक अधिकारी ने कहा कि सोरेन निर्यात, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), स्टार्ट-अप, आईटी डेटा और बीपीओ संवर्द्धन से संबंधित नीतियों का अनावरण कर सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री का ‘अबुआ आवास योजना’ और ‘मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना’ भी शुरू करने का कार्यक्रम है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग की दाल वितरण योजना भी शुरू कर सकते हैं, जिसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नामांकित 65 लाख लाभार्थियों को प्रति परिवार प्रति माह एक रुपये प्रति किलो दाल उपलब्ध कराई जाएगी।

सोरेन के मोराबादी मैदान भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। रांची के उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम दोपहर करीब दो बजे शुरू होगा और शाम चार बजे तक समाप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में 10,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। यहां एक विकास मेला भी आयोजित किया जा रहा है जहां विभिन्न सरकारी विभाग अपने उत्पादों और योजनाओं का प्रदर्शन करेंगे।

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: शादी में दूल्हे जरूर अपनाएं ये मेकअप टिप्स, जिससे आप अपनी शादी के दिन स्मार्ट और हैंडसम दिखें
Next Post: गाय-भैंस कटवाना ही नित्यानंद राय का कारोबार था : लालू यादव

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया