Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 05 26 202920

संजय जायसवाल का तीखा हमला: “तेज प्रताप की बर्खास्तगी लालू यादव की कोर्ट को गुमराह करने की साजिश”

Posted on May 26, 2025May 26, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मोतिहारी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने के निर्णय को जायसवाल ने “सिर्फ एक दिखावा” बताया है और कहा कि इसका उद्देश्य अदालत को भ्रमित करना है।

जायसवाल ने कहा, “लालू यादव एक आदतन साजिशकर्ता हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बार-बार जनभावनाओं और कानून दोनों को गुमराह किया है। जब वे पटना यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष थे, तब खुद को बिना किसी चोट के घायल दिखाते हुए अपनी शव यात्रा तक निकाल ली थी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने पर लालू यादव ने चारा घोटाला किया, और रेल मंत्री रहते हुए गरीबों की जमीन लेकर बदले में नौकरी देने जैसे भ्रष्टाचार किए।

तेज प्रताप यादव के पारिवारिक विवाद पर बोलते हुए जायसवाल ने कहा, “लालू यादव को तेज प्रताप की स्थिति की जानकारी पहले से थी, इसके बावजूद उन्होंने राजनीतिक फायदे के लिए बेटे की शादी बिहार के प्रतिष्ठित यादव परिवार में करवाई। अब जब मामला कोर्ट में साफ होता जा रहा है और तेज प्रताप पर धोखाधड़ी का केस दर्ज होने की नौबत आ गई है, तो लालू ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का दिखावटी कदम उठाया है।”

जायसवाल के इस बयान से बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। तेज प्रताप यादव और राजद की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन भाजपा नेता की यह टिप्पणी राजद के भीतर और लालू परिवार के चारों ओर छाए संकट को और गहराने वाली मानी जा रही है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली में उपेंद्र कुशवाहा का तीखा हमला: “नईया डूबेगी तो सब डूबेंगे”, NDA में कलह के संकेत
Next Post: “ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी के रोहतास आगमन की खुशी में हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने रचाई मेहंदी, कहा- ‘सिंदूर लूटने वालों को मिला करारा जवाब'”

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया