Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
gil

गिल व अय्यर के शतक, भारत ने आस्ट्रेलिया से सीरीज जीती

Posted on September 25, 2023 By Sanchar Times News

इंदौर। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के शतकों के बाद स्पिनरों के कमाल से भारत ने रविवार को बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस पद्धति से 99 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद पांच विकेट पर 399 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया।
जवाब में आस्ट्रेलिया की टीम ने जब नौ ओवर में दो विकेट पर 56 रन बनाए थे तभी बारिश आ गई। बारिश थमने के बाद आस्ट्रेलिया के सामने डकवर्थ लुईस पद्धति के अनुसार 33 ओवर में 317 रन बनाने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन उसकी टीम 28.2 ओवर में 217 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने इस तरह से तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढत बनाई। अंतिम मैच बुधवार को राजकोट में खेला जाएगा।
गिल ने 97 गेंदों पर चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 104 रन बनाए जबकि अय्यर ने 90 गेंद पर 105 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन जोड़े आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से वनडे में किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है।
कप्तान केएल राहुल (38 गेंद पर 52 रन, तीन चौके, तीन छक्के) और सूर्यकुमार यादव (37 गेंद पर नाबाद 72 रन, छह चौके, छह छक्के) ने अर्धशतक बनाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचने में अपना अहम योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरन ग्रीन ने दो विकेट लिए लेकिन इसके लिए उन्होंने 103 रन खर्च किए। भारत का यह आस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उसने 2013 में बेंगलुरु में छह विकेट पर 383 रन बनाए थे।
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में डेविड वार्नर ने 53 रन बनाकर अपनी फॉर्म बरकरार रखी, लेकिन वह सीन एबॉट (36 गेंद पर 54 रन, चार चौके, पांच छक्के) और जोश हेजलवुड (16 गेंद पर 23) थे जिन्होंने अपनी लप्पेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। भारत के लिए रविचंद्रन अिन व र¨वद्र जडेजा ने तीन-तीन जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: ‘गदर 2’ की सफलता पर भावुक हुए धम्रेंद्र
Next Post: दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मंदिर का न्यूजर्सी में होगा उद्घाटन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया