Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
chowmain

घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है चाऊमीन, बाजार जैसी टेस्टी बनेगी

Posted on August 22, 2023 By Sanchar Times News

यह सिर्फ बच्चों की ही फेवरिट डिश नहीं है, चाऊमीन खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है। बल्कि बड़े भी इसे उतना ही चाव से खाते हैं। हो सकता है कि आप बार-बार रेस्त्रां में चाऊमीन ही ऑर्डर करते हों। लेकिन इसे घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जाता है। अधिकतर लोग घर पर चाऊमीन इसलिए भी नहीं बनाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह बाजार जैसी टेस्टी नहीं बनेगी। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करते हैं तो घर पर भी बाजार जैसी चाऊमीन बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-

आंच का रखें ख्याल

अगर आपने कभी नोटिस किया हो तो अवश्य देखा होगा कि मार्केट में चाऊमीन बनाने वाले लोग तेज आंच पर ही उसे बनाते हैं। यह बेहद जरूरी है। जब भी आप चाऊमीन बनाएं तो सब्जियों को स्टर फ्राई करने से लेकर चाऊमीन बनाने तक आंच तेज ही रखें। यह सुनिश्चित करता है कि आपकी सामग्री जल्दी पक जाए और उनमें एक क्रिस्पीनेस बनी रहे।

पैन को ओवरफिल ना करें

जब सब्जियों का स्टर फ्राई कर रहे हैं या फिर चाऊमीन बना रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप पैन या कड़ाही को ओवरफिल ना करें। ऐसा करने से चाऊमीन क्रिस्पी नहीं रह जाती है, बल्कि गीली-गीली महसूस होती है। अगर आपको अधिक मात्रा में चाऊमीन बनानी है तो ऐसे में आप उसे बैचों में बनाएं। जिससे वह उतनी ही टेस्टी बनें।

सही समय पर डालें सॉस

चाऊमीन का असली टेस्ट कहीं ना कहीं उसकी सॉस में छिपा होता है। लेकिन यह देखने में आता है कि अक्सर लोग सब्जियों को फ्राई करने के बाद ही सॉस डाल देते हैं। जबकि आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि आप सॉस को लास्ट में डालें। यह चाउमीन को बहुत अधिक चटपटा या गीला होने से बचाता है। जिससे चाऊमीन का टेस्ट वैसा ही मिलता है, जैसा कि आपको चाहिए।

तेल का रखें ख्याल

चूंकि चाऊमीन बनाते समय आंच को तेज ही रखा जाता है, इसलिए आपको ऐसे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसका स्मॉक प्वॉइंट हाई हो। मसलन, आप पीनट या कैनोला के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल हाई टेंपरेंचर पर भी आसानी से जलते नहीं है।

Post Views: 1
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: एशिया कप में सबसे उम्रदराज हमारे भारतीय टीम के 7 खिलाड़ी 30 साल से ऊपर
Next Post: साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर ट्राइबल डांस के साथ वेलकम

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया