Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
prahlad jodhi

चंद्रयान की तरफ सफल होगी राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा : प्रह्लाद जोशी

Posted on August 27, 2023 By Sanchar Times News

विधानसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी लगातार बैठकें करने के साथ ही चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इन चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से अपनी कमर कसकर तैयारियों में जुट गई है। राजस्थान में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने है।

आगामी चुनावों को लेकर केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी का कहना है कि राजस्थान में पार्टी ने परिवर्तन यात्रा आयोजित की है। ये यात्रा चंद्रयान 3 की तरह ही सफल होगी। राज्य में सत्ता में बैठी कांग्रेस पार्टी को जनता विधानसभा चुनाव में जीतने नहीं देगी। प्रह्लाद जोशी ने जयपुर में कहा कि परिवर्तन यात्रा चंद्रयात्रा (चंद्रयान 3) की तरह ही सफल होगी…जनता पूरी कांग्रेस पार्टी को राज्य से बाहर कर देगी।

बता दें कि प्रह्लाद जोशी ने पहले पार्टी की आगामी ‘परिवर्तन यात्राओं’ का जायजा लिया था। राज्य में ये परिवर्तन यात्रा सितंबर महीने में 23 दिनों के लिए निकाली जाएगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार, यात्राएं 2, 3, 4 और 5 सितंबर को शुरू होने की संभावना है और 25 सितंबर को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक विशाल सार्वजनिक संबोधन के साथ समाप्त होगी।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे “सबसे भ्रष्ट” करार दिया था। केंद्रीय मंत्री ने “महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल” होने के लिए कांग्रेस सरकार पर हमला बोला था और राज्य में बलात्कार की हालिया घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की थी।

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कथित ‘लाल डायरी’ के मुद्दे को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर शनिवार को निशाना साधा और उनसे इस मुद्दे पर इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में उतरने को कहा। शाह ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने किसानों के लिए ढेर सारे काम किए हैं। शाह राजस्थान के गंगापुर सिटी शहर में ‘सहकार किसान सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “आजकल गहलोत साहब लाल डायरी से बहुत डर रहे हैं। क्यों डर रहे हैं भला… जरा बताओ तो राजस्थान वालों? …डायरी का आगे का कलर लाल है, अंदर काले कारनामे छिपे हुए हैं। अरबों, करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का कच्चा-चिट्ठा… उस लाल डायरी के अंदर है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैं गहलोत साहब से कहने आया हूं कि चंद लोग भेजकर नारे लगाने से कुछ नहीं होता… जरा भी शर्म बची है, तो लाल डायरी के मुद्दे पर इस्तीफा देकर चुनाव के मैदान में आइए… हो जाए दो-दो हाथ।” अपने संबोधन के आखिर में उन्होंने कहा, “घर में कोई भी डायरी हो, उसका रंग लाल मत रखना। गहलोत जी नाराज हो जाएंगे।”

Post Views: 1
राज्य, राजस्थान

Post navigation

Previous Post: मुजफ्फरनगर : “हर स्थिति में, हम राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे : पाठक
Next Post: मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप!

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया