Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
austrilia

छठी बार विश्व चैंपियन बना आस्ट्रेलिया

Posted on November 20, 2023 By Sanchar Times News
  • 20 साल बाद भी कंगारुओं से पार नहीं पा सकी टीम इंडिया


अहमदाबाद। मिशेल स्टार्क की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद ट्रेविस हेड के शतक से आस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां आईसीसी क्रिकेट वि कप फाइनल में भारत को छह विकेट से हराकर लगातार नौवीं जीत के साथ अभूतपूर्व छठा वनडे वि कप जीता। इसके साथ ही करोड़ों भारतीयों का दिल और मेजबान टीम का वि चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया।

लगातार 10 जीत के विजय रथ पर सवार होकर फाइनल में पहुंचे भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में तीसरा वि कप जीतने की उम्मीद थी। टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली और रविचंद्रन अिन ने वनडे वि कप जीतने वाली भारतीय टीम का दूसरी बार हिस्सा बनने का सपना देखा था जबकि कप्तान रोहित शर्मा पहली बार वनडे वि चैंपियन बनने का सपना संजोए थे लेकिन पैट क¨मस की टीम ने इन सपनों को साकार नहीं होने दिया।
आस्ट्रेलिया ने दिखा दिया कि क्यों वह वि क्रिकेट की शीर्ष टीम है। टीम ने भारत के खिलाफ पहले मैच सहित लगातार दो हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की लेकिन फिर लगातार नौ मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। भारत के 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया ने हेड की 120 गेंद में चार छक्कों और 15 चौकों से 137 रन की पारी के अलावा मार्नस लाबुशेन (110 गेंद में नाबाद 58 रन, चार चौके) के साथ उनकी चौथे विकेट की 192 रन की साझेदारी से 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर जीत दर्ज की।

भारत इस तरह जोहांसबर्ग में 2003 वि कप फाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार का बदला चुकता करने में विफल रहा। टीम को इसी साल वि टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी आस्ट्रेलिया ने हराया था जबकि 2015 वि कप सेमीफाइनल में भी इसी टीम ने उसे शिकस्त दी थी। भारत इससे पहले लोकेश राहुल (107 गेंद में 66 रन, एक चौका) और विराट कोहली (63 गेंद में 54 रन, चार चौके) के अर्धशतक और दोनों के बीच चौथे विकेट की 67 रन की साझेदारी के बावजूद 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गया था। कप्तान रोहित शर्मा (47) ने पारी का आगाज करते हुए एक बार तेज पारी खेली।
आस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 55 रन तीन विकेट विकेट चटकाए। कप्तान पैट क¨मस (34 रन पर दो विकेट) और जोश हेजलवुड (60 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। भारत की हार की नींव हालांकि पहली पारी में ही रख दी गई जब उसके बल्लेबाजों ने अति रक्षात्मक रवैया अपनाया और टीम आखिरी 40 ओवर में सिर्फ चार चौके मार सकी जो आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के दबदबे को दर्शाता है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने 47 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए। शमी ने सेमीफाइनल की तरह फाइनल में भी मैच की अपनी पहली गेंद पर विकेट चटकाया। उन्होंने डेविड वार्नर (07) को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। मिशेल मार्श (15) ने शमी पर छक्का मारा लेकिन जसप्रीत बुमराह ने उन्हें विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया दिया। बुमराह ने अपने अगले ओवर में स्टीव स्मिथ (04) को भी पगबाधा किया।

सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने हालांकि एक छोर संभाले रखा। उन्होंने शमी पर लगातार दो चौके मारे जिससे आस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 60 रन बनाए। हेड ने इसके बाद लाबुशेन के साथ मिलकर पारी को संवारा। दोनों ने 20वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। हेड ने कुलदीप यादव पर अपना पहला छक्का जड़ा और फिर उनकी गेंद पर एक रन के साथ 58 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।
हेड ने इसके बाद तीखे तेवर अपनाए। उन्होंने र¨वद्र जडेजा पर एक रन के साथ 27वें ओवर में लाबुशेन के साथ शतकीय साझेदारी पूरी की और फिर अगले ओवर में बुमराह पर तीन चौके मारे। हेड ने कुलदीप की गेंद पर एक रन के साथ सिर्फ 95 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने सिराज पर छक्के के साथ 37वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया और फिर कुलदीप की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया। लाबुशेन ने बुमराह पर चौके के साथ 99 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा, भारतीय टीम को दूसरा झटका, हेड ने लपका हैरतअंगेज कैच
Next Post: सुरंग में जिंदगी की जंग जारी, सुरक्षित निकालने की कोशिशें तेज

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया