Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
school

छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, लौटी रौनक

Posted on November 21, 2023 By Sanchar Times News

राजधानी में क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआएपी यानी ग्रैप) के चौथे चरण के प्रतिबंध हटाए जाने के साथ ही सोमवार से राजधानी में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और निजी स्कूल खुल गए। इसी के साथ स्कूल में रौनक लौट आई।
शिक्षा निदेशालय (डीईओ) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अगले एक सप्ताह तक स्कूलों में आउटडोर खेल गतिविधियां और सुबह की सभाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। बढ़ते प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधींिचताओं के बीच आठ नवम्बर को राजधानी में स्कूल बंद कर दिए गए थे और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई थी। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के बेहतर होने और निकट भविष्य में इसके स्तर पर गिरावट के संकेत नहीं होने के मद्देनजर डीओई ने शनिवार को प्री-स्कूल से कक्षा 12 तक के सभी छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू करने का आदेश जारी किया।
अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिवाली से ठीक पहले हवा की गुणवत्ता में तेजी से सुधार हुआ, जिससे 11 और 12 नवम्बर को आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि, अल्पकालिक राहत के बाद 12 नवम्बर को दिवाली पर आतिशबाजी पर प्रतिबंध का उल्लंघन होने के बाद प्रदूषण तेजी से बढ़ गया।
हवा की अनुकूल गति और दिशा के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट को देखते हुए केंद्र ने शनिवार को निर्माण कार्य और दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर रोक सहित कड़े प्रतिबंध हटा दिए।
दिल्ली और उसके उपनगरों में हवा की गुणवत्ता एक दिन पहले मामूली सुधार के बाद सोमवार को फिर से खराब हो गई और पूर्वानुमानों से पता चलता है कि आने वाले दिनों में बड़ी राहत की संभावना नहीं है।
राजधानी का एक्यूआई सोमवार को सुबह आठ बजे 338 रहा। पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई रविवार शाम चार बजे 301, शनिवार को 319, शुक्रवार को 405 और बृहस्पतिवार को 419 था।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: यमुना में गंदगी को लेकर एलजी का सरकार पर हमला
Next Post: कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया