Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
jawan song

‘जवान’ की म्यूजिक एल्बम से आज दूसरा गाना चलेया हुआ रिलीज

Posted on August 15, 2023August 15, 2023 By Sanchar Times News

फिल्म ‘जवान’ अगले महीने सितंबर की 7 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जवान की रिलीज में अभी थोड़ा समय बाकी है। लेकिन मेकर्स दर्शकों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रख रहे हैं। धीरे-धीरे फिल्म की म्यूजिक एल्बम से गाने रिलीज किए जा रहे हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता को बनाए रख रहे हैं। जवान के ‘जिंदा बंदा’ गाने के बाद आज फिल्म का दूसरा गाना ‘चलेया’ गाना रिलीज किया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

जवान की म्यूजिक एल्बम से आज दूसरा गाना चलेया रिलीज कर दिया गया है। ये एक रोमांटिक गाना है, जिसमें शाहरुख खान और नयनतारा एक-दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है। वहीं फराह खान ने ‘चलेया’ में मुख्य लीड के रोमांटिक केमिस्ट्री को कोरियोग्राफ किया है। शाहरुख़ की फिल्म का ये गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया। यूट्यूब पर ये नंबर तीन पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, न्यूज़ से लेकर सोशल मीडिया पर हर जगह चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स ने गाने पर रील्स भी बनानी शुरू कर दी है।

जवान के ‘चलेया’ गाने के बोल, वीडियो, म्यूजिक समेत किंग खान और नयनतारा की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है। लोग कमेंट सेक्शन में गाने समेत सभी चीजों की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘SRK का आकर्षण, नयनतारा की खूबसूरती, अनिरुद्ध का संगीत, अरिजीत की आवाज, परफेक्ट कॉम्बिनेशन।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘बढ़िया और आकर्षक, मुझे इस गाने की वाइब पसंद आई।’ फिल्म की बात करें तो ये पहले से ही काफी चर्चा में है और लोग अब बस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में किंग खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Cv6jDmNguqk/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

Post Views: 1
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: पैट कमिंस भारत के खिलाफ सितंबर में वनडे सीरीज में कर सकते हैं वापसी
Next Post: Amitabh Bachchan ने फिल्म को ‘अविश्वसनीय’ बताते हुए लिखा, ‘घूमर देखी..!!’ बस अभिभूत हूं..

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया