Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
jawan

‘जवान’ की रिलीज से पहले वैष्णो देवी के दर पर पहुंचे शाहरुख

Posted on August 31, 2023 By Sanchar Times News

जम्मू। सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जवान’ की रिलीज से पहले जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। एक अधिकारी ने बताया कि शाहरुख (58) मंगलवार देर रात मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘सुपरस्टार मंगलवार शाम को कटरा आधार शिविर पहुंचे और वे रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर नए ताराकोट मार्ग से मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना की और उसके तुरंत बाद चले गए।’ सोशल मीडिया पर प्रसारित एक छोटे-से वीडियो में मंदिर में अभिनेता को नीले रंग की जैकेट पहने हुए देखा गया और उनका चेहरा पूरी तरह ढंका हुआ था। वीडियो में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, कुछ पुलिसकर्मियों और अभिनेता के निजी कर्मियों को भी देखा जा सकता है। यह नौ महीने में दूसरी बार है जब शाहरुख ने वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं। उन्होंने अपनी ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘पठान’ की रिलीज से पहले दिसम्बर 2022 में भी मंदिर के दर्शन किए थे।

Post Views: 1
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: पीयू रिसर्च सेंटर सर्वेक्षण : देश के 80% लोगों की पहली पसंद हैं मोदी
Next Post: ड्रीम गर्ल-2 ने कर ली 50 करोड़ की कमाई

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया