Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
nitish 5

जहां थे वहीं आ गए हैं, अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल नहीं : नीतीश

Posted on January 28, 2024 By Chhavi Singh

बिहार में एक बार फिर से तख्ता पलट हो चुका है। एक बार फिर से नीतीश कुमार NDA के साथ हो लिए हैं। आज 9वीं बार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पहली बार उन्होंने साल 2000 में शपथ ली थी। उस वक्त वे केवल 7 दिनों तक इस पद पर रहे थे। अब एक बार फिर से वह मुख्यमंत्री बने हैं। नीतीश कुमार ने शपथ लेने के बाद कहा कि जल्द ही नए कैबिनेट का विस्तार होगा। हमने पहले भी BJP के साथ काम किया है इस बार भी करेंगे। बिहार के हित में लिया गया ये फैसला हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हमेशा बिहार के हित में काम करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि जहां थे, वहीं फिर से आ गए हैं और अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने एक बार फिर से महागठबंधन को छोड़ NDA में शामिल हो गए। उनके इस नई सरकार में 2 उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बनाया गया है। इसके अलावा नए समीकरण के मुताबिक बीजेपी ने विभिन्न जातियों से मंत्री बनाए हैं। जिसमें कुर्मी जाती से 2 मंत्री, 2 भूमिहार जाती से, 1 राजपूत, 1 यादव, 1 पिछड़ा, 1 अतिपिछड़ा और 1 महादलित जाती से मंत्री बनाए जा रहे हैं। दो डिप्टी सीएम और एक सीएम वाले फार्मूले के साथ बिहार में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जातिगत समीकरण को साधने में जुट गई है। दोनों डिप्टी सीएम में एक तरफ जहां सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं तो वहीं विजय सिन्हा भूमिहार समाज से हैं। ऐसे में बीजेपी ने ना सिर्फ OBC को बल्कि सामान्य वर्ग के वोटर्स को भी साधने का काम किया है।

RJD के साथ गठबंधन तोड़ते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने इंडी अलायंस बनवाया लेकिन काम नहीं हो रहा था। लालू की पार्टी का व्यवहार ठीक नहीं है। मैंने सभी से राय लेकर इस्तीफा दिया और BJP के सात मिलकर नई सरकार बनाई है। इसके अलावा नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन की भी स्थिति ठीक नहीं है।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 28 रन से जीत लिया
Next Post: केजरीवाल ने की घोषणा : हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • 1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • यूपी में मिठाई खरीदने से पहले दिखेगी ‘यूज बाई डेट’, 15 अक्टूबर से नई व्यवस्था
  • गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में आंबेडकर प्रतिमा खंडित, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
  • सासाराम रेलवे स्टेशन पर डीएम ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • समय रैना ने आयुष्मान खुराना को किया ट्रोल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया