Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
japan

जापान : ध्वस्त इमारतों में फंसे लोगों की तलाश

Posted on January 4, 2024 By Chhavi Singh

पश्चिमी जापान में आए शक्तिशाली भूकंपों से ध्वस्त हुई इमारतों के मलबे में कई लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका के बीच बचावकर्मियों ने खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान चलाया है। जापान के इशिकावा प्रांत और आसपास के इलाकों में सोमवार की दोपहर आए भूकंप की तीव्रता 7.6 थी। इसके पश्चात कई ऑफ्टर शॉक महसूस किए गए। इस प्राकृतिक आपदा में जान-माल का गहरा नुकसान हुआ है। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान में इशिकावा में भारी वष्रा की चेतावनी जारी की गई है। वष्रा होने पर भूस्खलन की आशंका है जिससे स्थिति और बदतर हो सकती है। इस बीच तापमान भी शून्य से नीचे पहुंच गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की आपदा में विशेष रूप से शुरुआती 72 घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि तीन दिनों के बाद किसी के जीवित बचने की संभावना बेहद कम रह जाती है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने संवाददाताओं से कहा, 40 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। यह समझ लीजिए कि हम एक तरह से समय के साथ दौड़ लगा रहे हैं और मुझे लगता है कि हम एक नाजुक दौर में हैं। हमें खबरें मिली हैं कि कई लोग अब भी ध्वस्त हुई इमारतों के मलबे में दबे हैं और बचाव का इंतजार कर रहे हैं।’ राहत अधिकारी प्रभावित लोगों तक पानी, कपड़े, भोजन और अन्य सामग्री पहुंचा रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में अभी भी पानी, बिजली और फोन सेवाएं बाधित हैं। भूकंप के कारण जिन शहरों में भारी क्षति हुई, उनमें सुजु भी शामिल है। यहां के मेयर मासुहिरो इजुमिया ने कहा, ‘शायद ही कोई घर सही सलामत बचा हो, घर या तो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं या फिर पूरी तरह तबाह हो गये हैं।’
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में इशिकावा में भारी वष्रा की चेतावनी जारी की गई है। भारी वष्रा से भूस्खलन होने की आशंका है। तापमान भी शून्य से नीचे पहुंच गया है। इशिकावा के प्रांतीय अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में से 29 लोग वाजिमा शहर के और 22 सुजु शहर के थे। आसपास के प्रान्तों के भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वाजिमा में दो अन्य मौतों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। इसके बाद मरने वालों की संख्या 64 तक पहुंच सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ईरान में धमाका, 103 की मौत
Next Post: हमास ने इजरायल के साथ युद्धविराम की वार्ता बंद की

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया