Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
aatishi

जीएसटी काउंसिल में उठाएंगे आईआईटी दिल्ली और पंजाब यूनिवर्सटिी का मामला : आतिशी

Posted on September 8, 2024 By Chhavi Singh

केंद्र सरकार ने देश के छह बड़े शिक्षण संस्थानों को 220 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस भेजा है

नई दिल्ली (ST.News)। दिल्ली की ‘आप‘ सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया कि सोमवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक होनी है। इस बैठक में आईआईटी दिल्ली और पंजाब यूनिवर्सटिी जैसे संस्थानों को भेजे गए नोटिस का मुद्दा उठाया जाएगा।

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी के मुताबिक केंद्र सरकार ने देश के छह बड़े शिक्षण संस्थानों को 220 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस भेजा है। यह नोटिस अगस्त महीने में भेजे गए थे। अगस्त में देश के कई बड़े शिक्षण संस्थानों को केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी नहीं देने की वजह से कारण बताओ नोटिस भेजे गए। जिन छह संस्थानों को 220 करोड़ रुपये के टैक्स देने का नोटिस आया, उनमें आईआईटी दिल्ली और पंजाब यूनिवर्सटिी जैसे बड़े शिक्षण संस्थान भी शामिल हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि जो रिसर्च ग्रांट इन यूनिवर्सटिीज की मिली है, उन्हें 2017 से लेकर अब तक का जीएसटी देना पड़ेगा।

दिल्ली सरकार का कहना है कि आज यदि आईआईटी दिल्ली में साइंस-टेक्नोलॉजी, नैनो टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बेहतर सड़क बनाने और कोडिंग प्रोग्राम बनाने पर रिसर्च हो रहा है तो आगे चलकर ये भारत की तरक्की में योगदान देंगे। ‘आप‘ सरकार सोमवार को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इन छह उच्च शिक्षण संस्थाओं का मुद्दा उठाएगी। आतिशी ने आगे कहा, वि में कोई भी देश शैक्षिक संस्थानों को मिलने वाले रिसर्च ग्रांट पर जीएसटी नहीं लगाती है, क्योंकि ये रिसर्च को बिज़नेस नहीं बल्कि देश की तरक्की में इन्वेस्टमेंट के रूप में देखते हैं।

विकसित देश अपने जीडीपी का बड़ा हिस्सा रिसर्च पर लगाते हैं। इजराइल अपने जीडीपी का 4.94 प्रतिशत, जापान 3.82 प्रतिशत, अमेरिका 2.83 प्रतिशत व जर्मनी 3.13 प्रतिशत हिस्सा रिसर्च पर लगाता है। जबकि, हमारे देश में ये देश के बजट का मात्र 0.41 प्रतिशत है। वित्त मंत्री आतिशी ने बताया कि सरकार लगातार दिल्ली वालों और देश के लोगों की तरफ से आवाज उठाती आई है। सोमवार को भी जीएसटी काउंसिल में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी है, जो दिल्ली और देश से जुड़े हुए हैं और उनको लेकर पिछले दिनों कई रिप्रजेंटेशन आए हैं।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: गणोश चतुर्थी के साथ गणोशोत्सव शुरू
Next Post: द्वारका के एक अस्पताल में नशे में धुत मरीज ने चिकित्सक से की गाली-गलौज

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया