Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
bharat mandap

जी20 : कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के सभी राज्यों के हैंडलूम प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित किया जाएगा

Posted on September 8, 2023September 8, 2023 By Sanchar Times News

जी20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए विदेशी मेहमानों और गण्मान्य व्यक्तियों के भारत आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इस सम्मेलन में दुनिया के विकसित और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे देशों के राष्ट्राध्यक्ष, उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
इस सम्मेलन को लेकर कई तरह की तैयारियां की गई है। सम्मेलन में आ रहे मेहमानों के विशेष स्वागत की तैयारी भी है। भारत मंडपम में भी कई व्यवस्थाएं की गई है। इसी कड़ी में प्रगति मैदान के नवनिर्मित भारत मंडपम में खास प्रदर्शनी भी मेहमानों के लिए लगाई जाएगी। इस दौरान कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के सभी राज्यों के हैंडलूम प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित किया जाएगा। इन वस्तुओं को विदेशी मेहमान भी खरीद सकेंगे।

विदेशी मेहमानों को खादी से रूबरू कराने के लिए भी पूरी तैयारी हो चुकी है। यहां लगने वाले स्टॉल में खादी के स्टॉल भी शामिल होंगे। ये स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहने वाले है। इस खादी के स्टॉल में खादी से बने जैकेट, शॉल, हैंड मेड कुर्ता, खादी की शर्ट, ब्लॉक प्रिंटेड कुर्ता, देशी शहद की मिठास आदि को प्रदर्शित किया जायेगा।

खादी के स्टॉलमें चरखे पर सूत कातने की प्रक्रिया भी दिखाई जाएगी। वहीं दूसरे हिस्से में खादी के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं अन्य स्टॉल में लेह-लद्दाख के ऊनी वस्तों, बनारसी साड़ी, कांजीवरम सिल्क साड़ी, एरी स्लिक आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। मेहमानों को लुभाने और भारतीय हैंडलूम के वाकिफ कराने के लिए ये स्टॉल लगाया गया है। इन स्टॉल से मेहमान खरीददारी भी कर सकते है।

विदेशी मेहमानों के लिए लगाई जा रही सभी वस्तुएं भारत में निर्मित होंगे। इसमें सबसे अधिक फोकस खादी पर दिया जाएगा। खादी हमेशा ही प्राकृतिक उत्पादों को प्राथमिकता देता आया है। प्रदर्शनी के जरिए वोकल फॉर लोकर को भी जोर दिया जाएगा। यहां मेहमानों को ऑर्गेनिक उत्पादों की भरमार मिलेगी।

Post Views: 1
राज्य, दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: खरगे को जी20 डिनर अतिथि सूची से बाहर किए जाने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप
Next Post: जी20 की तैयारियों पर आया 4254 करोड़ रुपये का खर्च, दिल्ली एनसीआर को दुल्हन की तरह सजाया गया है

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया