Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
suprime court 1

ज्ञानवापी : हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, सील इलाके को खोलने की मांग

Posted on January 29, 2024 By Chhavi Singh

ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। ज्ञानवापी में तहखानों को खोलने की मांग की गई है। इसके साथ ही सील इलाके के वैज्ञानिक सर्वे की भी मांग की गई है। हिंदू वादी ने सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दायर करते हुए 19 मई, 2023 के आदेश को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की है, जिसके द्वारा उसने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पाए गए शिवलिंग के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर रोक लगा दी थी। आवेदन में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक से सील क्षेत्र के भीतर स्थित “शिवलिंग” को कोई नुकसान पहुंचाए बिना इसकी प्रकृति और संबंधित विशेषताओं को निर्धारित करने के लिए कथित “शिवलिंग” की आवश्यक जांच/सर्वेक्षण करने का निर्देश देने की मांग की गई है।
काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर रही वाराणसी जिला अदालत को सौंपी गई एएसआई रिपोर्ट मामले में याचिकाकर्ताओं को सौंप दी गई। रिपोर्ट के अनुसार,मौजूदा ढांचे के निर्माण से पहले वहां एक बड़ा हिंदू मंदिर मौजूद था। इसके कुछ हिस्सों का पुन: उपयोग किया गया था। एएसआई ने 839 पेज की वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट में कहा है कि ज्ञानवापी परिसर में मौजूद ढांचा (मस्जिद) से पहले वहां हिंदू मंदिर था। आर्किटेक्ट, स्ट्रक्चर, बनावट और वर्तमान ढांचा स्पष्ट तौर पर हिंदू मंदिर का भग्नावशेष है। एक अवशेष ऐसा मिला है, जिस पर तीन अलग-अलग भाषाओं में श्लोकों के साथ जनार्दन, रुद्र और उमेश्वर के नाम लिखे हैं। एक ऐसा स्थान भी मिला है जहां ‘महामुक्ति मंडप’ लिखा है। सर्वे में 34 अवशेष और भग्नावेष और 32 ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जो पूरी तरह दावा कर रहे हैं कि मस्जिद से पहले हिंदू मंदिर था और वर्तमान ढांचा यानी मस्जिद 17 वीं शताब्दी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो पहले स्ट्रक्चर (हिंदू मंदिर) था, उसे 17वीं शताब्दी में तोड़े जाने के बाद उसके पिलर और अन्य सामग्री का इस्तेमाल मस्जिद वनाने में किया गया।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: केजरीवाल ने की घोषणा : हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’
Next Post: बिहार : इसी हफ्ते कैबिनेट विस्तार होने की संभावना

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर लिखे नारे, FIR के बाद दो कांग्रेस नेता गिरफ्तार
  • 1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • यूपी में मिठाई खरीदने से पहले दिखेगी ‘यूज बाई डेट’, 15 अक्टूबर से नई व्यवस्था
  • गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में आंबेडकर प्रतिमा खंडित, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
  • सासाराम रेलवे स्टेशन पर डीएम ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया