Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
bhagwant man

झांकी पर अपनी और केजरीवाल की तस्वीर दिखाने के भाजपा के दावों को मुख्यमंत्री मान ने किया खारिज

Posted on December 30, 2023 By Chhavi Singh

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नेराज्य की झांकी का इस्तेमाल अपने व्यक्तिगत प्रचार के लिए करने का आरोप लगने के एक दिन बाद शुक्रवार को चुनौती दी कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ यह आरोप साबित कर देते हैं, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। मान ने जाखड़ के इस दावे को झूठ बताकर खारिज कर दिया कि उनकी सरकार चाहती है कि गणतंत्र दिवस परेड की झांकी पर मान और अरविंद केजरीवाल के फोटो लगे हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाखड़ ने जब यहां बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में ये आरोप लगाए तो वह ऐसे हकला रहे थे जैसे कोई झूठा हकलाता है। मान ने कहा कि हालांकि, वह जाखड़ के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हैं, जो हाल में भाजपा में शामिल हुए हैं और उन्हें दी गई पटकथा पढ़नी होगी।

जाखड़ ने मान पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य की झांकी के राजनीतिकरण का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने जोर देकर कहा था कि झांकी में उनकी और अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें थीं और यही एक कारण था कि इसे गणतंत्र दिवस की परेड से बाहर कर दिया गया। जाखड़ ने कहा था, ‘‘आप सरकार इस बात पर अड़ी थी कि इस (झांकी) पर केजरीवाल और भगवंत मान की तस्वीरें होनी चाहिए, जिसकी प्रोटोकॉल के मुताबिक अनुमति नहीं है। पंजाब की झांकी को बाहर करने का यह एक कारण था।’’ लुधियाना में पत्रकारों से बातचीत में मान ने कहा, जाखड़ को सबूत देना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल या भगवंत मान की तस्वीरें झांकी पर लगी थीं। क्या वह सोचते हैं कि हम पागल हैं?

मान ने कहा, अगर जाखड़ यह साबित कर दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। जाखड़ ने मान पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा, ‘‘मैंने कल जो कहा था, उस पर कायम हूं।’’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री भगवंत मान जी, आपकी सरकार की समस्या यह है कि झूठों को सब झूठे ही नजर आते हैं।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: भारत बंद : जमशेदपुर : आदिवासी सेंगेल अभियान ने करनडीह में किया सड़क जाम
Next Post: महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच : भारत तीन रन से हारा, सीरीज भी गंवाई

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया