Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
kalpana 1

झारखंड – कल्पना में CM बनने के सभी गुण; हेमंत के साथ अन्याय की कीमत चुकाएगी भाजपा : कांग्रेस महासचिव मीर

Posted on April 9, 2024April 9, 2024 By Sanchar Times News

कांग्रेस महासचिव और राज्य के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), नेताओं और लोगों के साथ किए गए अन्याय की भारी कीमत चुकाएगी।


मीर ने दावा किया कि सांप्रदायिक ताकतों के आगे झुकने के बजाय जेल जाने को तरजीह देने वाले हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद ‘इंडिया’ के पक्ष में लहर है और विपक्षी गठबंधन उस पर सवार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा, भाजपा की सबसे बड़ी गलती वह अन्याय है, जो हेमंत सोरेन और (दिल्ली के मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल व देश के आम लोगों के साथ कर रही है। बिना किसी ठोस आधार के सोरेन जैसे नेता को गिरफ्तार करने की उन्हें भारी कीमत चुकाीन पड़ेगी। इस कदम से विपक्षी गठबंधन की लोकप्रियता बढ़ी है और उसके पक्ष में सहानुभूति की लहर भी है।
झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। मीर ने कहा कि भगवा खेमा सोरेन को खतरे के रूप में देखता है, क्योंकि ऐसे नेता आदिवासी समुदाय में विरले ही देखे जाते हैं। उनकी गिरफ्तारी उनकी आवाज को दबाने की रणनीति है। मीर ने एक सवाल के जवाब में कहा, कल्पना सोरेन (हेमंत सोरेन की पत्नी) बहुत बुद्धिमान हैं और उनके पास विजन है। उनके पास मुख्यमंत्री पद के लिए सभी गुण हैं और अगर जरूरत पड़ी तो हम सहयोगी के तौर पर उनका समर्थन करेंगे।


अटकलें हैं कि झामुमो कल्पना को गांडे विधानसभा से मैदान में उतार सकती है, जहां 20 मई को संसदीय चुनाव के साथ उपचुनाव होने हैं। गिरिडीह जिले की यह सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। भाजपा पर हमला बोलते हुए मीर ने दावा किया, हमने ऐसे उम्मीदवार उतारे हैं जो जमीन से जुड़े हुए और ईमानदार हैं और जनता के लिए उपलब्ध हैं। भाजपा के विपरीत हम नेताओं को आयात नहीं कर रहे हैं। मीर ने कहा कि पिछले तीन लोकसभा चुनावों में दबदबा बनाने के बावजूद भाजपा के लिए मुश्किल हालात बने हुए हैं ।


गिरिडीह लोकसभा सीट से भाजपा ने अपना उम्मीदवार उतारा है और सहयोगी आजसू पार्टी के साथ हुए समझौते के मुताबिक वह 13 सीट पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में 14 लोकसभा सीट हैं, जिनमें चार चरणों में मतदान होगा। 13 मई से राज्य में मतदान शुरू होगा। भाजपा ने ज्यादातर टिकट उन लोगों को दिए हैं जो या तो लोकसभा चुनाव से पहले या उससे पहले पार्टी में आए हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन इस बार कम से कम 8-9 सीट जीतेगा। यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है क्योंकि मतदाता इस बार भाजपा से निराश हैं।

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: Delhi Liquor Scam Case: सीएम केजरीवाल को हाईकोर्ट से झटका, गिरफ्तारी को गैर कानूनी ठहराने वाली याचिका खारिज
Next Post: झारखंड कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए दूसरे दिन ईडी के समक्ष पेश हुईं

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया