Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
shah in jharkhand

झारखंड चुनाव : भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ, शाह ने किया साहिबगंज में संबोधन

Posted on September 20, 2024September 20, 2024 By Sanchar Times News

ST.News Desk : झारखंड चुनाव को लेकर भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने आज साहिबगंज में एक परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां से 2024 के चुनाव के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हो रहा है।

अमित शाह ने कहा, “यह यात्रा गांव-गांव, घर-घर पहुंचेगी। परिवर्तन केवल मुख्यमंत्री को बदलने का नहीं है, बल्कि इस भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर एक ऐसी सरकार लाने का है जो भ्रष्टाचार रोक सके।” उन्होंने कहा कि आदिवासियों की बच्चियों और उनके संस्कारों को बचाने के लिए भी बदलाव आवश्यक है।

उन्होंने यह भी बताया कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने वाली सरकार यहां लाने की आवश्यकता है। “झारखंड के युवा रोजगार के लिए बाहर जाते हैं, लेकिन हमें यहां संथाल परगना में रोजगार लाने वाली सरकार चाहिए,” उन्होंने कहा।

अमित शाह ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन की सरकार ने जन-कल्याण की जगह घुसपैठियों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर झारखंड की सरकार बदलती है, तो हम एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालने का काम करेंगे।”

शाह ने स्पष्ट किया कि आदिवासियों की इस भूमि को केवल नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा ही बचा सकते हैं, और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।

Post Views: 1
झारखण्ड, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Champai Soren : झामुमो ने पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के गृहक्षेत्र सरायकेला में बढ़ा दी सक्रियता, बीजेपी की बढ़ी टेंशन
Next Post: यूग्रो कैपिटल और RJUVS ने सूक्ष्म उद्यमों को सशक्त बनाने के लिए साझेदारी की

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया