
गुमला : युवक ने लाठी डंडे से मारकर अपनी गर्लफ्रेंड के पिता की हत्या कर दी। नाबालिग बेटी लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पिता नाराज था बेटी अक्सर अपने पुरुष पार्टनर से इसका जिक्र करती थी। मामला गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के वृंदा पंचायत का है। इस पंचायत के मटुकडीह गांव में बोली खड़िया ( 50 वर्षीय ) को उसकी नाबालिग बेटी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने रहने वाले नाबालिग युवक ने लाठी डंडे से पीट पीट कर मार डाला। घटना के बाद आरोपी दामाद फरार है। इधर शव मिलने की सूचना के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को पकड़ने में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक की नाबालिग बेटी का प्रेम प्रसंग पालकोट थाना के चिरोडीह गांव के नाबालिग युवक के साथ चल रहा था। दोनों 6 माह से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

लड़की के घर पर आकर रह रहा था प्रेमी
नाबालिग दामाद विगत दो माह से लड़की के घर मे ही आकर रह रहा था। लड़की का पिता बोली खड़िया इस रिश्ते से नाराज चल रहा था। साथ ही वह अक्सर अपनी बेटी का विवाह कही और करने का बात कहता था। साथ ही वह युवक के ऊपर भी गुस्सा करता रहता था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार को भी देर शाम दोनो के बीच विवाद शुरू हुआ। इस विवाद के दौरान ससुर बोली खड़िया ने दामाद को थप्पड़ जड़ दिया। फिर कुछ देर बाद ससुर बोली खड़िया घर से अचानक लापता हो गया।
प्रेमी ने बताया प्रेमिका को मैंने कर दी हत्या
परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। लेकिन देर रात तक उसका कोई आता पता नही चल पाया।इस दौरान परिजनों ने लड़के से भी पूछा लेकिन वह भी साथ मे खोजबीन में जुटा रहा। दूसरे दिन बुधवार को अहले सुबह खुद अपनी प्रेमिका को बताया कि उसने उसके पिता की हत्या कर दी शव जहां फेंका है उसका पता भी बताया। घर से 500 गज दूर स्थित पोटमडीह जंगल पहुचकर शव को देखा। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के बाद आरोपी फरार है।
