Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 05 02 101242

जातीय जनगणना की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में श्रेय लेने की होड़, उपेंद्र कुशवाहा ने सासाराम में किया बड़ा ऐलान

Posted on May 2, 2025May 2, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो, (संचार टाइम्स.न्यूज)


संसद में राहुल गांधी द्वारा जातीय जनगणना को लेकर उठाए गए मुद्दे के बाद जब प्रधानमंत्री द्वारा जातीय जनगणना की घोषणा की गई, तो विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी उपलब्धियां गिनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलएम) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी सासाराम में पहुंचे और अपनी पार्टी की भूमिका पर जोर दिया।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हाल ही में पार्टी के शिविर में जातीय जनगणना के साथ-साथ बढ़ती जनसंख्या के आधार पर लोकसभा और विधानसभा के परिसीमन को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना की मांग मान ली है, लेकिन परिसीमन की मांग को लेकर आरएलएम अब आंदोलनरत रहेगी और इसकी शुरुआत रोहतास जिले के बिक्रमगंज से की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 25 मई को बिक्रमगंज में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से पूरे प्रदेश में वातावरण तैयार किया जाएगा। इस श्रृंखला की अगली रैली मुजफ्फरपुर में होगी।

मीडिया द्वारा राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपने लंबे शासनकाल में जातीय जनगणना क्यों नहीं करा सकी। उन्होंने जातीय जनगणना को प्रधानमंत्री और जनता की जीत बताया।

उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि ब्रिटिश शासनकाल के दौरान हिंदी पट्टी के राज्य—बिहार, झारखंड, उड़ीसा और बंगाल—अंग्रेजों से संघर्ष में व्यस्त थे और शिक्षा का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया था। आज दक्षिण भारत के कुछ राज्य लोकसभा और विधानसभा परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, लेकिन जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होना जरूरी है और इसके लिए जनजागरण जरूरी है।

सासाराम आगमन के दौरान आरएलएम प्रमुख का भव्य स्वागत महासचिव सह मीडिया प्रभारी विशाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया।

बिहार

Post navigation

Previous Post: दिनारा में सड़क हादसे में एक की मौत, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
Next Post: सासाराम के पायलट धाम में मजदूरों ने मनाया विजय दिवस, श्रम संहिता कानूनों के खिलाफ की आवाज बुलंद

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया