Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंपर्यटन
travle

ट्रैकिंग के हैं शौकीन तो दिल्ली NCR में उठाएं लुत्फ, लेपर्ड ट्रेल हो सकता है बेहतरीन ऑप्शन

Posted on August 17, 2023 By Sanchar Times News

आजकल कई लोग बेहतरीन-बेहतरीन जगहों पर घूमने के साथ-साथ ट्रैकिंग कर भी शौक रखते हैं। ट्रैकिंग के शौकीन लोग हिमाचल प्रदेश या फिर उत्तराखंड या नॉर्थ ईस्ट के पहाड़ों में पहुंच जाते हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर या दिल्ली में रहते हैं और हिमाचल व उत्तराखंड में सिर्फ ट्रैकिंग का लुत्फ उठाने जाते हैं। इससे समय और पैसा दोनों ही बर्बाद होते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन स्थानों पर आप ट्रैकिंग का भरपूर मजा उठा सकते हैं।

लेपर्ड ट्रेल

शायद ही आप इस जगह के बारे में जानते होंगे, अगर आपका जवाब नहीं है तो बता दें कि लेपर्ड ट्रेल बेहद खूबसूरत और फेमस जगह है। जयपुर और गुड़गांव हाइवे के किनारे यह खूबसूरत ट्रेल मौजूद है। अगर आप भी छोटे-छोटे पेड़, छोटे-बड़े पहाड़ और लाल मिट्टी की ट्रेल पर चलना चाहते हैं। तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। सैलानी सबसे ज्यादा मानसून में इस स्थान पर ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं। अन्य जगहों के पहाड़ों की तरह यहां लैंडस्लाइड का खतरा नहीं रहता है।

अरावली हिल्स

लगभग हर दिल्ली वासी को अरावली हिल्स के बारे में पता होगा। दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के लिए लोगों के लिए अरावली हिल्स एक छिपा हुआ खजाना है। यह पहाड़ी 692 किलोमीटर लम्बी होने के साथ ही आप यहां पर जगह-जगह ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान पर परिपूर्ण अरावली पर्वतमाला फैली हुई है। मानसून में यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है।

संजय वन

दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में मौजूद सबसे हसीन और बेहतरीन जगह की बात की जाए, तो संजय वन का नाम जरूर लिया जाएगा। करीब 700 एकड़ से भी अधिक एरिया में फैला यह वन ट्रैकिंग के लिए काफी ज्यादा फेमस है। हरे-भरे पेड़ और सुहाने नजारों के बीच आप ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

कालेसर जंगल

हरियाणा के यमुनानगर में मौजूद कलेसर फॉरेस्ट ट्रैकिंग करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां जंगल के हरे-भरे पेड़-पौधों के साथ ही आपको खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। यह स्थान साइकिलिंग के लिए फेमस है। इसके अलावा कलेसर फॉरेस्ट जंगली जीव-जंतुओं के लिए भी फेमस है।

Post Views: 1
पर्यटन

Post navigation

Previous Post: भारत के तीन पूर्व सेवा प्रमुखों की ताइवान यात्रा की अंदरूनी कहानी क्या?
Next Post: अक्षय कुमार ने ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ को ढेर सारा प्यार देने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया